Stock Market Today: आज सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत थोड़ी सुस्त रह सकती है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों,मिडिल-ईस्ट तनाव के चलते गिफ्ट निफ्टी कमजोरी दिखा रहा है। इस सुस्ती में कई बड़ी डील्स और मर्जर की खबरों के दम पर जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है।
सरकारी स्टील कंपनी सेल ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के साथ हाथ मिलाया है। दोनों मिलकर पश्चिम बंगाल के दो बड़े कोल ब्लॉक्स को विकसित और ऑपरेट करेंगे। इस पार्टनरशिप से कंपनी को कच्चे माल की सप्लाई में मजबूती मिलने की उम्मीद है, जिसका सीधा असर आज इसके शेयर भाव पर दिख सकता है।
Power Grid Corporation Share
पावर ग्रिड के बोर्ड ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से ₹10,000 करोड़ का बड़ा लोन या क्रेडिट लाइन जुटाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल अपने बिजनेस विस्तार और ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में करेगी। फंड जुटाने की यह बड़ी खबर आज शेयर में तेजी ला सकती है।
25
Adani Power Share
अडानी ग्रुप की इस पावर कंपनी ने अपने बिजनेस ढांचे को मजबूत करने के लिए 10 सहायक कंपनियों (सब्सिडियरीज) का खुद में पूरी तरह विलय (Merger) कर लिया है। यह फैसला प्रभावी हो चुका है। मर्जर पूरा होने के बाद कंपनी के कामकाज में तालमेल और वित्तीय मजबूती आने की उम्मीद से निवेशक इस पर नजर गड़ाए हुए हैं।
Fortis Healthcare Share
दाइची सांक्यो और सिंह बंधुओं के पुराने कानूनी विवाद पर फोर्टिस हेल्थकेयर ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। कंपनी ने कहा है कि वह इस मामले में पूरी तरह बाहर की पार्टी है और प्रमोटर्स के शेयरों से जुड़े किसी भी विवाद में उसकी कोई भूमिका नहीं है। कानूनी स्थिति स्पष्ट होने से शेयर में स्थिरता दिख सकती है।
35
Wheels India Share
व्हील्स इंडिया ने अपने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) को पूरा कर लिया है। कंपनी ने ₹2,088 प्रति शेयर के भाव पर करीब 11.97 लाख शेयर अलॉट किए हैं। फ्लोर प्राइस के मुकाबले यह इश्यू लगभग ₹109 के डिस्काउंट पर जारी किया गया है, जिसके चलते आज स्टॉक में हलचल बढ़ सकती है।
Edelweiss Financial Services Share
कार्लाइल (Carlyle) ग्रुप ने एडलवाइस की सहयोगी कंपनी नीडो होम फाइनेंस में ₹2,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश पूरा कर लिया है। प्राइवेट इक्विटी के इस भारी-भरकम पैसे के आने से एडलवाइस के होम फाइनेंस कारोबार को बड़ा बूस्ट मिलेगा, जिससे आज इस शेयर पर खरीदारों का फोकस रह सकता है।
रियल्टी सेक्टर की दिग्गज कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने साउथ मुंबई के प्राइम लोकेशन 'मरीन लाइन्स' में करीब 2.5 एकड़ जमीन के डेवलपमेंट के लिए समझौता किया है। मुंबई के इस पॉश इलाके में प्रोजेक्ट मिलने से कंपनी की आमदनी में बड़ा उछाल आने की उम्मीद है।
Rashtriya Chemicals and Fertilizers Share
आरसीएफ ने अपने अमोनिया प्लांट को नया रूप देने के लिए एलएंडटी (L&T) को ₹797 करोड़ का बड़ा वर्क ऑर्डर दिया है। यह प्रोजेक्ट 36 महीनों में पूरा किया जाना है। प्लांट के मॉडर्नाइजेशन और क्षमता बढ़ने की उम्मीद से आरसीएफ के शेयरों में आज पॉजिटिव एक्शन दिख सकता है।
55
Cupid Share
क्यूपिड के बोर्ड ने बाज़ार स्टाइल रिटेल लिमिटेड के 30 लाख वारंट्स को इक्विटी शेयरों में बदलने की मंजूरी दे दी है। यह कन्वर्जन एक या एक से अधिक फेज में पूरा किया जाएगा। इस कॉरपोरेट घोषणा के बाद आज क्यूपिड के शेयर में ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ सकता है।
CleanMax Enviro Share
ऑगमेंट इंडिया होल्डिंग्स ब्लॉक डील के जरिए क्लीनमैक्स में अपनी 7.25% हिस्सेदारी यानी 85 लाख शेयर बेचने की तैयारी में है। यह पूरी डील करीब ₹1,062 करोड़ की आंकी जा रही है और फ्लोर प्राइस ₹1,250 प्रति शेयर तय किया गया है, जो बाजार भाव से डिस्काउंट पर हो सकता है। बड़ी सप्लाई के चलते शेयर पर दबाव देखने को मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सूचना और शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। ये किसी भी शेयर में निवेश, खरीद या बिक्री की सिफारिश (Investment Advice) नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर (SEBI रजिस्टर्ड सलाहकार) से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।