Post Office NSC Scheme: पीएम मोदी भी करते हैं इसमें निवेश, जानिए इस स्कीम की पूरी डिटेल

Published : Sep 29, 2026, 04:58 PM IST
Post Office NSC Scheme

सार

पोस्ट ऑफिस की NSC एक सुरक्षित बचत योजना है, जिसमें 5 साल के निवेश पर 7.7% सालाना ब्याज मिलता है। इसमें 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक टैक्स छूट का लाभ है। पीएम मोदी ने भी इस स्कीम में निवेश किया है।

मुश्किल वक्त के लिए पैसा सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स सबसे बेस्ट हैं। इनमें से एक है नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस स्कीम में पैसा लगाया है। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में इसकी जानकारी दी थी।

पोस्ट ऑफिस में NSC क्या है?

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) पोस्ट ऑफिस की एक छोटी बचत योजना है। शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का इस पर कोई असर नहीं पड़ता। मीडियम टर्म के लिए पैसा सुरक्षित रखने का यह शानदार तरीका है। आप इसमें सिर्फ 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। इसके बाद 100 रुपये के मल्टीपल में कितना भी पैसा डाल सकते हैं। इसकी कोई अधिकतम सीमा नहीं है। हालांकि, इसमें लगाया गया पैसा 5 साल की मैच्योरिटी तक लॉक रहता है।

5 लाख रुपये लगाने पर कितना मिलेगा?

फिलहाल NSC स्कीम में सालाना 7.7% का ब्याज मिल रहा है। इसमें कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि ब्याज) का फायदा भी जुड़ता है। लेकिन, ब्याज का पैसा बीच में नहीं मिलता, बल्कि 5 साल पूरे होने पर मूलधन के साथ दिया जाता है। उदाहरण के लिए, अगर आप 5 साल के लिए 5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको करीब 7,24,517 रुपये मिलेंगे। यानी आपके 5 लाख पर 2,24,517 रुपये का ब्याज मिलेगा। सरकार इसका ब्याज दर तय करती है, इसलिए आगे इसमें बदलाव भी हो सकता है।

टैक्स बचाने का भी है मौका

NSC स्कीम में पैसा लगाने वालों को टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। जो लोग पुरानी टैक्स रिजीम (Old Tax Regime) चुनते हैं, वे इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की छूट पा सकते हैं। हर साल मिलने वाले ब्याज को दोबारा निवेश मान लिया जाता है। इसलिए, पहले चार साल के ब्याज को 80C के तहत टैक्स छूट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन याद रखें, NSC के ब्याज पर अलग से कोई टैक्स छूट नहीं है।

पीएम मोदी ने NSC में कितना पैसा लगाया है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनावी हलफनामे में जो संपत्ति और निवेश की जानकारी दी है, उसमें NSC भी शामिल है। 2019 के चुनाव के वक्त पीएम मोदी ने बताया था कि इस स्कीम में उनके 7.61 लाख रुपये जमा हैं। उस हिसाब से देखें तो अब यह रकम बढ़कर करीब 9 लाख रुपये हो गई होगी। अगर आप बिना किसी रिस्क के अच्छा रिटर्न चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक सुपर ऑप्शन है। इस स्कीम में पैसा लगाने से पहले अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाकर पूरी जानकारी जरूर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

SBI सैलरी अकाउंट है तो सावधान! 1 अक्टूबर से खत्म हो रही ये फ्री सर्विस, कटेगा भारी चार्ज
LPG Alert: 30 सितंबर तक नहीं किया ये काम, तो ₹1800 महंगा मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर!