क्या आपका घर भी 20 साल पुराना है? टैक्स में मिल सकती है बड़ी राहत, जानें आप Eligible हैं या नहीं?

Published : Mar 19, 2026, 01:05 PM IST
House Tax Discount

सार

House Tax Discount: संगम नगरी में करीब 60 हजार पुराने भवनों का हाउस टैक्स अब 40% तक कम होने जा रहा है। 15 अप्रैल से वार्डों में सर्वे की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके बाद 3-4 महीनों में नई टैक्स लिस्ट तैयार कर दी जाएगी। जानें इस सर्वे का पूरा नियम और किसे इसका सीधा फायदा मिलेगा। 

Old House Tax Relief: प्रयागराज वालों के लिए नए वित्तीय वर्ष (April) की शुरुआत एक बहुत बड़ी खुशखबरी के साथ होने जा रही है। अगर आपका घर 20 साल या उससे ज्यादा पुराना है, तो अब आपको हाउस टैक्स (गृहकर) की भारी-भरकम रकम से आजादी मिलने वाली है। नगर निगम ने फैसला किया है कि ऐसे पुराने भवनों पर 40 प्रतिशत की सीधी छूट दी जाएगी। संगम नगरी में पिछले काफी समय से इसकी मांग की जा रही थी, जिसे अब हरी झंडी मिल गई है। शहर के 100 वार्डों में करीब 4.12 लाख मकान हैं, जिनमें से 50 से 60 हजार मकान मालिकों को इसका फायदा मिलने वाला है। आइए जानते हैं आपको इसका फायदा कैसे और कब तक मिलेगा...

नगर निगम का 'स्मार्ट' प्लान

अक्सर सरकारी छूट पाने के लिए लोगों को फाइलों और दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन इस बार नगर निगम ने मामला एकदम सिंपल रखा है। आपको छूट पाने के लिए किसी जोनल अधिकारी के पास जाने की जरूरत नहीं है और न ही कोई नए दस्तावेज (Documents) जमा करने होंगे। नगर निगम के पास मौजूद पुराने दस्तावेजों के आधार पर ही आपको यह राहत दे दी जाएगी। 15 से 20 अप्रैल के बीच नगर निगम की टीमें डेटा जमा करना शुरू कर देंगी। यानी आपको घर बैठे-बैठे ही टैक्स में छूट का तोहफा मिल जाएगा।

सर्वे के बाद ही कटेगा टैक्स का बिल

छूट देने से पहले नगर निगम की एक स्पेशल टीम आपके घर का 'मौका मुआयना' करने आएगी। टीम यह देखेगी कि मकान वास्तव में कितना पुराना है और उसकी मौजूदा स्थिति क्या है। सर्वे के बाद टीम अपनी रिपोर्ट लगाएगी और फिर उसी के हिसाब से आपके हाउस टैक्स का नया और कम बिल तैयार किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 3 से 4 महीने का समय लग सकता है।

किसे मिलेगा पूरा फायदा और किसे नहीं?

टैक्स में छूट को लेकर एक जरूरी नियम है जिसे समझना बहुत जरूरी है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजय ममगई के अनुसार, अगर आपका घर 20 साल पुराना है, तो उस पूरे हिस्से पर 40% की छूट मिलेगी। मान लीजिए आपने 20 साल पहले नीचे की मंजिल बनाई और 10 साल पहले उसके ऊपर एक और मंजिल बना ली, तो आपको सिर्फ नीचे वाली (पुरानी) मंजिल पर ही छूट मिलेगी। नई मंजिल पर टैक्स पहले जैसा ही लगेगा।

इसे भी पढ़ें- Dog Tax: भारत के इस राज्य में अब कुत्तों पर भी लगेगा टैक्स? पालतू या आवारा, जानें किस पर

इसे भी पढ़ें- Income Tax Rules: 1 अप्रैल 2026 से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम, जानें 10 बड़े बदलाव

 

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

HDFC Bank Share: 52-वीक हाई से 17% टूटा स्टॉक, खरीदें, होल्ड करें या बेच दें? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह
शेयर बाजार में हाहाकार (19 मार्च सेंसेक्स अपडेट): HDFC और Axis Bank समेत इन 10 शेयरों ने 10 बजते ही रुलाया