Radhika Merchant: 'इंडिया' का नाम सुनते ही मुंह से निकला 'नरेंद्र मोदी', वीडियो वायरल

Published : Jun 12, 2026, 10:51 AM IST
radhika merchant News

सार

राधिका मर्चेंट ने I.I.M.U.N. हेडक्वार्टर का दौरा कर युवाओं से मुलाकात की। एक रैपिड-फायर राउंड में उन्होंने 'इंडिया' का नाम सुनते ही 'नरेंद्र मोदी' का नाम लिया। उन्होंने लीडरशिप और नारीवाद जैसे विषयों पर भी अपने विचार साझा किए।

मुंबईः अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट अपनी सादगी और खूबसूरती से हमेशा दिल जीत लेती हैं। हाल ही में वह युवाओं के संगठन I.I.M.U.N (इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू द यूनाइटेड नेशंस) के हेडक्वार्टर पहुंचीं। यहां उन्होंने ऑर्गनाइजिंग टीम से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। इस दौरान राधिका काफी खुश नजर आईं और उन्होंने टीम के साथ कई मुद्दों पर बात की।

राधिका का मजेदार रैपिड-फायर राउंड

इस इवेंट में राधिका ने एक मजेदार रैपिड-फायर राउंड में भी हिस्सा लिया, जहां उनके जवाब काफी दिलचस्प थे। सफेद रंग की मिडी ड्रेस में राधिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उनकी मुस्कान और हाजिरजवाबी ने सबका दिल जीत लिया। जब उनसे पूछा गया कि किस फिल्म ने उन पर सबसे ज्यादा असर डाला, तो उन्होंने 'लगान' का नाम लिया। यह पूछे जाने पर कि ऐसी कौन सी एक किताब है जो सभी को पढ़नी चाहिए, उन्होंने 'भगवद् गीता' कहा। जब उनसे उनके पसंदीदा OTT शो के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मशहूर सिटकॉम 'FRIENDS' का नाम लिया। लेकिन सबसे दिलचस्प पल तब आया जब उनसे पूछा गया कि 'इंडिया' का नाम सुनते ही उनके दिमाग में क्या आता है। इस पर राधिका ने बिना एक पल भी सोचे तुरंत जवाब दिया, "नरेंद्र मोदी।"

यहां देखिए वीडियो

 

 

 

 

राधिका ने फेमिनिज्म पर भी रखी अपनी राय

I.I.M.U.N. हेडक्वार्टर की अपनी इस विजिट के दौरान राधिका ने युवाओं की ऑर्गनाइजिंग टीम से लीडरशिप और ग्रोथ जैसे विषयों पर भी बात की। उन्होंने फेमिनिज्म (नारीवाद) पर भी अपने विचार साझा किए। आपको बता दें कि राधिका का जन्म 1994 में मुंबई में हुआ था। वह मशहूर बिजनेसमैन वीरेन और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। उनकी शादी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी से हुई है।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

SGB Returns: 2019 में लगाए 1 लाख, 5 साल में बन गए करीब 5 लाख रुपए!
Income Tax Zero: 1 करोड़ की कमाई पर भी जीरो टैक्स, भारत में यहां रहने वालों की मौज ही मौज