Rakhi Gifts: रक्षाबंधन पर कैश देने की जगह बहन को दें ये 4 फाइनेंशियल गिफ्ट्स, बनेंगे लाखों का फंड!

Published : Aug 27, 2026, 05:52 PM IST
Raksha Bandhan Financial Gifts

सार

Raksha Bandhan Financial Gifts: रक्षाबंधन पर बहन को पैसे देने के बजाय कुछ ऐसा दें जो उनकी लाइफ संवार दे। जानिए 4 ऐसे स्मार्ट फाइनेंशियल गिफ्ट्स, जो बहन का फ्यूचर सिक्योर करेंगे।

Raksha Bandhan Gifts: रक्षाबंधन पर हर भाई अपनी बहन के लिए कुछ न कुछ खास गिफ्ट जरूर प्लान करता है। ज्यादातर लोग वही पुराना तरीका अपनाते हैं, लिफाफे में 500 या 2000 रुपए का कैश, कोई नया सूट या फिर कोई गैजेट देते हैं। लेकिन कैश तो कुछ ही दिनों में शॉपिंग या पार्टी में खर्च हो जाता है। अगर इस बार आप अपनी बहन को कुछ ऐसा दें, जो आने वाले 5 या 10 साल में लाखों का फंड बन जाए और उसके सपनों को पूरा करने में काम आए, तो कैसा रहेगा? आज के दौर में सबसे समझदारी भरा तोहफा वही है, जो आपकी बहन को फाइनेंशियली मजबूत बनाए। यहां जानिए 4 ऐसे आसान और असरदार गिफ्ट्स, जो आपकी बहन का फ्यूचर सिक्योर करेंगे...

म्यूचुअल फंड में SIP की शुरुआत

आप अपनी बहन के नाम से हर महीने एक छोटी रकम जैसे ₹500 या ₹1,000 की म्यूचुअल फंड SIP (Systematic Investment Plan) शुरू करवा सकते हैं। पहले साल की किस्तें आप भर सकते हैं।

फायदा क्या होगा

अगर हर महीने सिर्फ ₹1,000 की SIP भी 10 से 15 साल तक चलती रहे, तो कंपाउंडिंग की ताकत से यह रकम 5 से 8 लाख रुपए या उससे भी ज्यादा का मोटा फंड बन सकती है। यह पैसा उसकी हायर स्टडीज, बिजनेस या किसी बड़े सपने के काम आएगा।

डिजिटल गोल्ड या गोल्ड ETF

बहन को सोने की अंगूठी या चेन देने में भारी मेकिंग चार्ज और लॉकर में रखने का डर रहता है। इसकी जगह आप उसे 'डिजिटल गोल्ड' या 'गोल्ड ETF' गिफ्ट कर सकते हैं। यह उनके फ्यूचर में काफी काम आ सकता है।

फायदा क्या होगा

इसे आप किसी भी भरोसेमंद ऐप से सिर्फ 100 या 500 रुपए से भी खरीद सकते हैं। इसमें 24 कैरेट शुद्धता मिलती है, कोई चोरी का डर नहीं होता और जब भी जरूरत हो, इसे मार्केट रेट पर 1 मिनट में बेचकर कैश में बदला जा सकता है।

बहन के नाम बैंक FD

अगर आप शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव से बचना चाहते हैं, तो बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सबसे सेफ और आजमाया हुआ तरीका है। इसमें फिक्स पैसा जमा करने पर बिना रिस्क लंबे समय में अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

फायदा क्या होगा

एकमुश्त ₹10,000, ₹25,000 या ₹50,000 की FD बहन के नाम पर 3 से 5 साल के लिए करा दें। बैंकों में इस समय फिक्स डिपॉजिट पर 7% से 8% तक का अच्छा ब्याज मिल रहा है। समय पूरा होने पर गारंटीड रिटर्न के साथ उसे एकमुश्त पैसा मिल सकता है।

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी

बीमारी कभी बताकर नहीं आती और आज के समय में अस्पताल का खर्च किसी की भी जेब खाली कर सकता है। रक्षाबंधन पर भाई का सबसे सच्चा वादा सुरक्षा का होता है और एक अच्छी हेल्थ पॉलिसी इस वादे को सच साबित करती है।

फायदा क्या होगा

आप अपनी बहन के लिए 5 लाख या 10 लाख का एक इंडिविजुअल हेल्थ इंश्योरेंस प्लान ले सकते हैं और उसका सालाना प्रीमियम खुद भर सकते हैं। किसी भी इमरजेंसी में यह कवर उसे मेडिकल बिलों के भारी तनाव से बचाएगा।

रक्षाबंधन पर गिफ्ट देते समय रखें इन 2 बातों का ध्यान

  • किसी भी फाइनेंशियल प्रोडक्ट को शुरू करने के लिए बहन का पैन कार्ड और बैंक डिटेल्स जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी, इसलिए प्रॉसेस पहले से समझ लें।
  • गिफ्ट देने के साथ बहन को यह भी समझाएं कि यह पैसा उसके खुद के भविष्य और आत्मनिर्भर बनने के लिए है, ताकि वह आगे चलकर इसे खुद भी जारी रख सके।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ वित्तीय जागरूकता और सामान्य सुझाव के उद्देश्य से है। म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार के निवेश जोखिमों के अधीन हैं। किसी भी स्कीम में निवेश करने या इंश्योरेंस पॉलिसी लेने से पहले संबंधित दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें और अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

8th Pay Commission: 15 नहीं, अब 11 साल में बहाल होगी पूरी पेंशन? जानिए ₹6.72 लाख के फायदे का गणित
HDFC Bank Share Price: 52 वीक लो पर आया शेयर, अब खरीदें या बेचें? जानिए US केस के बीच ब्रोकरेज की राय