रिलायंस जियो का ई-कॉमर्स पोर्टल हुआ लॉन्च, कई प्रोडक्ट्स पर मिल रही है छूट

Published : May 25, 2020, 09:51 AM ISTUpdated : May 25, 2020, 09:53 AM IST
रिलायंस जियो का ई-कॉमर्स पोर्टल हुआ लॉन्च, कई प्रोडक्ट्स पर मिल रही है छूट

सार

रिलायंस जियो (  Relaiance Jio) का ई-कॉमर्स पोर्टल जियो मार्ट लॉन्च हो गया है। इसका टेस्ट पिछले कई महीने से चल रहा था। इस वेबसाइट पर वॉट्सऐप के जरिए भी ऑर्डर लिए जा रहे हैं।

बिजनेस डेस्क। रिलायंस जियो (  Relaiance Jio) का ई-कॉमर्स पोर्टल जियो मार्ट लॉन्च हो गया है। इसका टेस्ट पिछले कई महीने से चल रहा था। इस वेबसाइट पर वॉट्सऐप के जरिए भी ऑर्डर लिए जा रहे हैं। फिलहाल, जियो मार्ट (JioMart) की सर्विस मुंबई के उपनगरीय इलाकों नवी मुंबई, कल्याण और ठाणे में शुरू की गई है। कंपनी वेबसाइट पर उपलब्ध सामान एमआरपी से 5 फीसदी कम कीमत पर उपलब्ध करा रही है। 

ग्रॉसरी का सामान है उपलब्ध
जियो की इस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फिलहाल ग्रॉसरी के सामान उपलब्ध हैं। वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि घरेलू जरूरत की चीजें यहां मौजूद हैं। इनमें ताजे फल, सब्जियां, दाल, पैकेज्ड फूड और डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल हैं। 

वॉट्सऐप, पिनकोड के जरिए लिए जा रहे ऑर्डर
अभी कंपनी वेबसाइट पर पिनकोड और वॉट्सऐप के जरिए ऑर्डर ले रही है। हाल ही में फेसबुक और रिलायंस जियो के बीच एक डील हुई थी, जिसमें फेसबुक ने जियो के 9.99 फीसदी शेयर खरीदे थे। इसके बाद जियो मार्ट और वॉट्सऐप जुड़ गए। इससे जियो मार्ट भारत में वॉट्सऐप के सारे यूजर्स से जुड़ सकता है। इसके अलावा पिनकोड के जरिए ऑर्डर लिए जा रहे हैं। जियो मार्ट की वेबसाइट को खोलते ही एक बॉक्स सामने आता है, जिसमें कस्टमर को अपने इलाके का पिनकोड डालना होता है। इसके बाद अगर उस इलाके में कंपनी सामान की डिलिवरी करती है तो इसकी जानकारी दे दी जाती है।

कैसे कर सकते हैं ऑर्डर बुक
जियो मार्ट ने ऑर्डर बुक करने तके लिए वॉट्सऐप नंबर  88500 08000 जारी किया है। इस नंबर को फोन में सेव करने के बाद जब आप मैसेज करेंगे तो जियो मार्ट की ओर से एक मैसेज आएगा, जिसमें एक लिंक होगा। इस लिंक पर लोकेशन और प्रोडक्ट को सिलेक्ट करना होगा। यह लिंक 30 मिनट तक एक्टिव रहेगा। यहां दिए गए फॉर्म में सारी डिटेल्स भर कर Proceed पर क्लिक करना होगा। इसके बाद जियो मार्ट की ओर से प्रोडक्ट्स की लिस्ट दी जाएगी। इसमें से आप अपनी पसंद का प्रोडक्ट चुन कर  Place Order पर क्लिक कर ऑर्डर दे सकते हैं।  

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?