ये हैं जियो के तीन सस्ते ऑल-इन-वन प्लान, 30 रुपए एक्स्ट्रा देने पर दोगुना डाटा देने की भी तैयारी

 रिलायंस जियो ने अपने जियोफोन ग्राहकों के लिए सस्ते ऑल-इन-वन प्लान की घोषणा की है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 25, 2019 12:48 PM IST

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने शुक्रवार को अपने जियोफोन वाले ग्राहकों के लिए भी सस्ते ऑल-इन-वन प्लान की घोषणा की है। खास बात ये है कि इस प्लान में डेटा के साथ आईयूसी कॉलिंग को भी बंडल किया गया है।

इससे पहले कंपनी ने स्मार्टफोन वाले ग्राहकों के लिए भी इसी प्रकार के ऑल-इन-वन प्लान शुरू किए थे। कंपनी ने कहा है कि जियोफोन के नए प्लान उपभोक्ताओं को सरलता से समझ आने वाले प्लान हैं।

Latest Videos

75 रुपए:  जियो से जियो कॉलिंग फ्री। 500 मिनट आईयूसी कॉलिंग भी। 3 जीबी डेटा, एक दिन में 100 एमबी मिलेगा।
125 रुपए:  जियो से जियो कॉलिंग फ्री। 500 मिनट आईयूसी कॉलिंग भी। वैधता 28 दिन। 14 जीबी डेटा, एक दिन में 500 एमबी मिलेगा।
155 रुपए:  जियो से जियो कॉलिंग फ्री। 500 मिनट आईयूसी कॉलिंग भी। वैधता 28 दिन। 28 जीबी डेटा, एक दिन में एक जीबी मिलेगा।
185 रुपए:  जियो से जियो कॉलिंग फ्री। 500 मिनट आईयूसी कॉलिंग भी। वैधता 28 दिन। 56 जीबी डेटा, एक दिन में 2 जीबी मिलेगा।  

और खास क्या है : कंपनी ने कहा कि ग्राहक मात्र 30 रुपए अतिरिक्त देकर अपने डेटा को दोगुना कर सकते हैं।

प्लान को लेकर कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने जियोफोन की बुकिंग अक्टूबर 2017 में शुरू की थी। दो साल में इसके ग्राहकों की संख्या सात करोड़ के ऊपर हो गई है। नया प्लान उनकी सुविधा के लिए पेश किया गया है। पर हमारे पुराने प्लान भी जारी रहेंगे।'

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा
चंद्रयान-मंगलयान के बाद अंतरिक्ष में भारत की नई उड़ान, जानें अगला मिशन । Venus Orbiter Mission
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता