Reliance Share: ₹29550 करोड़ का बंपर मुनाफा! क्या सोमवार को रॉकेट बनेगा अंबानी का शेयर?

Published : Nov 02, 2026, 07:00 AM IST
Reliance Share Price

सार

Reliance Share Price Target: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने Q2 में ₹29,550 करोड़ का बंपर मुनाफा कमाया है। आज शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है। जानिए एक्सपर्ट्स के नए टारगेट।

RIL Share Price Target: शेयर बाजार में सोमवार, 2 नवंबर का दिन हलचल भरा रह सकता है। खासकर मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर निवेशकों की नजर रहने वाली है। शुक्रवार को रिलायंस ने अपने जुलाई-सितंबर (Q2) तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। कंपनी ने इन तीन महीने में ₹29,550 करोड़ का बंपर प्रॉफिट कमाया है। अब सवाल ये उठता है कि क्या इन शानदार नतीजों के बाद सोमवार को रिलायंस का शेयर रॉकेट बन सकता है। आइए जानते हैं मार्केट एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं...

रिलायंस की कमाई ने बनाए रिकॉर्ड

रिलायंस ने इस बार सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नेट प्रॉफिट ₹29,550 करोड़ का रहा, जो पिछले साल इसी समय ₹22,092 करोड़ था, यानी 33.8% का तगड़ा उछाल आया है। टोटल रेवेन्यू 27.8% बढ़कर ₹3,62,268 करोड़ हो गया है। EBITDA (कमाई का मार्जिन) भी 23.9% बढ़कर ₹62,409 करोड़ के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है।

रिलायंस की इतनी कमाई कहां से हुई?

इस छप्परफाड़ कमाई के पीछे सबसे बड़ा हाथ रिलायंस के 'ऑयल-टू-केमिकल्स' (O2C) बिजनेस का रहा है। पश्चिम एशिया (West Asia) में चल रहे तनाव और ग्लोबल मार्केट में सप्लाई चेन बिगड़ने की वजह से तेल रिफाइनिंग के मार्जिन में भारी उछाल आया। इसके अलावा, जियो (Jio) के डिजिटल सर्विस बिजनेस ने भी शानदार परफॉर्म किया, जहां प्रति यूजर औसत कमाई (ARPU) बढ़कर ₹219 हो गई और 90 लाख नए ग्राहक भी जुड़े।

रिलायंस रिटेल बिजनेस ने किया थोड़ा निराश

जहां एक तरफ तेल और टेलीकॉम ने झंडे गाड़े, वहीं रिलायंस रिटेल का प्रदर्शन थोड़ा सुस्त रहा। रिटेल सेगमेंट का रेवेन्यू सिर्फ 6% बढ़ा और इसका EBITDA 13% गिरकर ₹5,780 करोड़ पर आ गया। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि त्योहारों का सीजन तीसरी तिमाही (Q3) में खिसकने और डिजिटल कॉमर्स में ज्यादा निवेश की वजह से ऐसा हुआ है।

रिलायंस शेयर का टारगेट प्राइस क्या है?

रिलायंस का शेयर पिछले कुछ समय से लगातार दबाव में है। पिछले एक साल में यह शेयर करीब 21% टूट चुका है और शुक्रवार को ये मामूली गिरावट के साथ ₹1,163.55 पर बंद हुआ था। लेकिन अब इन बंपर नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म्स (Brokerage Firms) काफी पॉजिटिव नजर आ रहे हैं। नुवामा (Nuvama) ने रिलायंस के शेयर पर 'Buy' (खरीदें) की रेटिंग दी है। नुवामा का मानना है कि कंपनी का न्यू एनर्जी बिजनेस भविष्य में मुनाफे को काफी बढ़ाएगा। हालांकि, जियो की लिस्टिंग को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इसका टारगेट प्राइस थोड़ा घटाकर ₹1,703 कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म एक्विरस (Equirus) ने नतीजों को उम्मीद से बेहतर बताया है। उन्होंने रिलायंस पर 'Long' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹1,537 रखा है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। ये किसी भी तरह की निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने सर्टिफाइड वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Jio Platforms Share: IPO के 5 दिन बाद पहला धमाका! 14% बढ़ा मुनाफा, ब्रोकरेज ने बताया कहां तक जाएगा शेयर
Gold Rate Today: सोना-चांदी खरीदने वालों की मौज! एक ही झटके में 5.5% क्रैश, चेक करें 24K-22K का रेट