SEBI ने कहा, बाजार में भारी उथल-पुथल के बीच किसी भी तरह की हालत से निपटने के लिए तैयार

Published : Mar 13, 2020, 02:12 PM ISTUpdated : Mar 13, 2020, 02:14 PM IST
SEBI ने कहा, बाजार में भारी उथल-पुथल के बीच किसी भी तरह की हालत से निपटने के लिए तैयार

सार

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शुक्रवार को कहा कि शेयर बाजारों में भारी उथल-पुथल से निपटने के लिए ‘वह किसी भी तरह की अनिवार्य कार्रवाई’ करने के लिए तैयार है

नई दिल्ली: बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शुक्रवार को कहा कि शेयर बाजारों में भारी उथल-पुथल से निपटने के लिए ‘वह किसी भी तरह की अनिवार्य कार्रवाई’ करने के लिए तैयार है। सुबह के कारोबार में शेयर बाजारों के निचले सर्किट स्तर को छूने के बाद कारोबार को 45 मिनट के लिए रोक दिया गया था।

सेबी ने एक बयान में कहा कि कोरोनावायरस महामारी से जुड़ी चिंताओं के चलते पिछले कुछ दिनों में अन्य वैश्विक बाजारों की तरह ही भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट का रुख देखा गया है। 

आर्थिक मंदी की आशंका 

कोरानावायरस की वजह से कच्चे तेल की वैश्विक कीमतें भी गिरी हैं और आर्थिक मंदी की आशंका का डर भी बढ़ा है। नियामक ने कहा, ‘‘सेबी और शेयर बाजार जरूरत के हिसाब से उपयुक्त कदम उठाने के लिए तैयार हैं।’’

सेबी ने कहा कि भारतीय बाजार में गिरावट का रुख अन्य देशों के बाजारों के मुकाबले उल्लेखनीय रूप से कम है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

अनिल अंबानी पर ED का बड़ा शिकंजा? मुंबई में 12 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी-Yes Bank से जुड़ा है कनेक्शन
Share Market Today: पलक झपकते निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ डूबे, इन 5 शेयरों ने दिया सबसे बड़ा झटका