Share Market Crash: महज 4 घंटे में ₹4 लाख करोड़ साफ, 1,138 अंक टूटा Sensex, जानें 4 बड़ी वजहें

Published : Nov 23, 2026, 02:49 PM IST
share market today

सार

Stock Market Crash Today: महज 4 घंटे में निवेशकों के ₹4 लाख करोड़ साफ हो गए। सुबह की हरियाली के बाजार बाजार में आखिर अचानक से गिरावट क्यों आई? जानें 4 बड़ी वजहें।

Why Share Market is Falling: सोमवार, 23 नवंबर को शेयर बाजार में ऐसा यू-टर्न आया कि निवेशकों के होश उड़ गए। सुबह बाजार अच्छी बढ़त के साथ हरे निशान में खुला था, लेकिन दोपहर होते-होते बिकवाली की ऐसी आंधी चली कि बाजार पूरी तरह लाल निशान में डूब गया। कारोबार शुरू होने के महज 4 घंटे के अंदर दोपहर 1:30 बजे तक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 1,138.42 अंक यानी 1.36% टूटकर 82,781.29 के स्तर पर फिसल गया। वहीं, निफ्टी (Nifty) भी 345.05 अंक या 1.34% लुढ़ककर 25,455.55 पर आ गया। इस अचानक आई गिरावट में शेयर बाजार के निवेशकों की करीब ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा साफ हो गए। आखिर सुबह की तेजी के बाद बाजार में इतनी बड़ी तबाही क्यों मची? जानिए इसके पीछे की 4 सबसे बड़ी वजहें...

शेयर बाजार टूटने के 4 सबसे बड़े कारण

1. बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली की आंधी

बाजार को नीचे खींचने में सबसे बड़ा हाथ बैंकिंग शेयरों का रहा। हाल के दिनों में प्राइवेट बैंक और बैंकिंग शेयरों में करीब 19% की अच्छी तेजी आई थी, जिसके बाद निवेशकों ने जमकर मुनाफावसूली (Profit Booking) शुरू कर दी। इसका असर यह हुआ कि निफ्टी बैंक (Nifty Bank) इंडेक्स करीब 2% टूट गया। HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank और SBI जैसे बड़े बैंकों के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली।

2. मेटल शेयरों की चमक पड़ी फीकी

बैंकों के बाद मेटल सेक्टर ने बाजार का मूड बिगाड़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में धातुओं की कीमतों में कमजोरी और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से घरेलू मेटल शेयरों पर दबाव बढ़ गया। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 2.4% लुढ़क गया, जिसमें टाटा स्टील (Tata Steel) समेत कई बड़ी मेटल कंपनियों के शेयर लाल निशान में चले गए।

3. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों का डर

दुनिया भर के निवेशकों को इस बात की चिंता सता रही है कि अमेरिका का केंद्रीय बैंक (US Federal Reserve) सख्त रुख अपना सकता है। अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका ने वैश्विक वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार के सेंटीमेंट पर पड़ा है।

4. एशियाई और अमेरिकी बाजारों से मिले कमजोर संकेत

विदेशी बाजारों में मची उथल-पुथल ने भी आग में घी डालने का काम किया। शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई थी, जहां S&P 500 करेक्शन के दौर में चला गया और नैस्डैक (Nasdaq 100) ने मार्च 2020 के बाद अपना सबसे खराब हफ्ता दर्ज किया। इसका असर सोमवार को एशियाई बाजारों पर दिखा। दक्षिण कोरिया का Kospi इंडेक्स 5.5% तक टूट गया।चीन और हांगकांग के बाजारों में भी 1% से ज्यादा की गिरावट रही।एआई (AI) से जुड़े शेयरों को लेकर विदेशी निवेशकों का भरोसा अभी भी डगमगाया हुआ है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने सर्टिफाइड वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ambani Family Wealth: अंबानी परिवार में सबसे ज्यादा संपत्ति किसकी? जानें मुकेश अंबानी के बच्चों की दौलत
Tata Steel Share: आपके पास भी है टाटा स्टील का शेयर? जानें क्यों मची बिकवाली और क्या है नया टारगेट