
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में 19 फरवरी को तेज गिरावट दर्ज की गई। दिन के अंत में BSE Sensex 1,236.11 अंक यानी 1.48% गिरकर 82,498.14 पर बंद हुआ। वहीं Nifty 50 365 अंक यानी 1.41% की गिरावट के साथ 25,454.35 के स्तर पर बंद हुआ। गुरुवार 19 फरवरी को बाजार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे। सबसे ज्यादा दबाव रियल्टी, पावर, ऑटो और यूटिलिटी सेक्टर के शेयरों में देखने को मिला।
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 464.46 लाख करोड़ रुपये रह गया। पिछले कारोबारी दिन यह 472.01 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह एक ही दिन में निवेशकों की संपत्ति करीब 7.57 लाख करोड़ रुपये घट गई।
19 फरवरी को बाजार की गिरावट इतनी तेज थी कि सेंसेक्स के सभी 30 शेयर नुकसान में बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट इंडिगो के शेयर में दर्ज की गई, जो 3.23% नीचे बंद हुआ। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में भी 2.70% से 2.97% तक की गिरावट देखने को मिली।
Bombay Stock Exchange (BSE) पर आज कुल 4,367 शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें से 2,243 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,952 शेयरों में गिरावट रही। 188 शेयर बिना किसी बदलाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 110 शेयरों ने कारोबार के दौरान अपना नया 52 हफ्तों का उच्च स्तर छुआ, जबकि 146 शेयर अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गए।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।