Share Market Today: कमजोर बाजार में भी निवेशकों की चांदी कर रहे ये 5 स्टॉक्स

Published : Feb 05, 2026, 11:30 AM IST

Top Gainers Today: शेयर बाजार में आज एक बार फिर गिरावट का माहौल है। सेंसेक्स-निफ्टी दबाव में हैं, लेकिन ऐसे समय में भी कुछ शेयरों ने निवेशकों को राहत दी। जब पूरा बाजार लाल निशान में होता है, तब ये मजबूती से खड़े हैं। जानिए निफ्टी-50 के टॉप-5 गेनर्स 

PREV
15

Trent Share Price Today: कमजोर बाजार में भी मजबूत खरीदारी

ट्रेंट का शेयर आज गिरते बाजार के बीच सबसे ज्यादा मजबूत नजर आया। शेयर की शुरुआत 3,973.40 रुपए पर हुई थी और शुरुआती दबाव के बाद इसमें खरीदारी बढ़ती चली गई। ट्रेडिंग के दौरान इसने 4,080 रुपए का हाई और 3,863 रुपये का लो छुआ। पिछले बंद भाव 4,012.60 रुपये के मुकाबले यह शेयर 4,068 रुपए के आसपास ट्रेड करता दिखा, यानी करीब 1.38 फीसदी की तेजी दिखी।

25

SBI Share Price Today: बाजार गिरा, लेकिन घबराहट नहीं

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर आज सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। शेयर 1,068.20 रुपए पर खुला और दिन में 1,081 रुपए तक गया, जबकि इसका निचला स्तर 1,067.50 रुपए रहा। पिछले बंद भाव के बराबर खुलने के बाद SBI का शेयर 1,076 रुपए के आसपास ट्रेड करता दिखा और इसमें करीब 0.73 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

35

HUL Share Price Today: FMCG शेयरों में निवेशकों का भरोसा कायम

हिंदुस्तान यूनिलिवर का शेयर आज बाजार की गिरावट से काफी हद तक बचा रहा। शेयर की ओपनिंग 2,362.50 रुपए पर हुई और दिन के दौरान यह 2,423 रुपए तक पहुंच गया। ट्रेडिंग के दौरान इसका निचला स्तर 2,362.50 रुपए रहा। पिछले बंद भाव 2,371 रुपए के मुकाबले यह शेयर 2,385.80 रुपये पर ट्रेड करता दिखा, यानी करीब 0.62 फीसदी की तेजी आई।

45

ONGC Share Price Today: एनर्जी सेक्टर ने संभाली बाजार की मार

ONGC का शेयर आज सीमित लेकिन स्थिर तेजी के साथ नजर आया। शेयर 268 रुपए पर खुला और ट्रेडिंग के दौरान 270.45 रुपए के हाई तक पहुंचा, जबकि इसका निचला स्तर 266 रुपए रहा। पिछले बंद भाव 266.95 रुपए के मुकाबले ONGC का शेयर 268.55 रुपए पर ट्रेड करता दिखा और इसमें करीब 0.60 फीसदी की बढ़त रही।

55

Dr Reddy’s Share Price Today: फार्मा शेयर ने दिखाई स्थिर चाल

डॉ. रेड्डी का शेयर भी आज बाजार के दबाव के बीच टिके रहने में कामयाब रहा। शेयर की शुरुआत 1,242 रुपए पर हुई और दिन में यह 1,253.60 रुपए तक गया। ट्रेडिंग के दौरान इसका निचला स्तर 1,237 रुपए रहा। पिछले बंद भाव 1,240.20 रुपए के मुकाबले यह शेयर 1,245.90 रुपए के आसपास ट्रेड करता दिखा और इसमें करीब 0.46 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

डिस्क्लेमर: यह खबर सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से है। यहां बताए गए शेयरों से जुड़े डिटेल्स nseindia.com के अनुसार सुबह 11 बजे तक के अपडेट्स हैं। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories