Share Market Today: सेंसेक्स 450 अंक साफ, ₹500 से सस्ते इन 6 शेयरों ने किया कंगाल! देखें लिस्ट

Published : Apr 24, 2026, 10:08 AM IST

Nifty Top Losers Today: आज शुक्रवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स करीब 450 अंक टूटकर 77,200 और निफ्टी 100 पॉइंट गिरकर 24,050 पर आ गया। कई दिग्गज शेयर धराशाई हो गए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा निफ्टी-50 के उन 6 शेयरों की है, जिनकी कीमत ₹500 से भी कम है। 

PREV
15

Eternal Share: बिकवाली के दबाव में टूटा

इटरनल का शेयर आज सबसे ज्यादा गिरने वाले ₹500 से सस्ते शेयरों की लिस्ट में सबसे आगे खड़ा है। कल यह शेयर ₹259.92 पर बंद हुआ था, लेकिन आज बाजार की निगेटिव ओपनिंग का असर इस पर साफ दिखा। सुबह 9:30 बजे तक यह 1.08% फिसलकर ₹257.11 पर आ गया। बाजार खुलते ही इसमें करीब 36 लाख शेयरों की भारी ट्रेडिंग हुई है, जो बताता है कि निवेशकों के बीच इस स्टॉक को लेकर घबराहट है।

25

BEL Share: सरकारी दिग्गज ने भी टेके घुटने

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) जैसे मजबूत सरकारी स्टॉक में भी आज कमजोरी हावी है। ₹449.95 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले यह आज ₹445.45 पर कारोबार कर रहा है। महज 15 मिनट के कारोबार में ही इसने ₹445.30 का लो बना दिया। डिफेंस सेक्टर के इस शेयर में 1% की गिरावट उन लोगों के लिए झटका है जो इसे सुरक्षित निवेश मान रहे थे।

35

Powergrid Share: बिजली की रफ्तार पर लगा ब्रेक

पावरग्रिड का शेयर आज सुस्त चाल चल रहा है। यह स्टॉक ₹316.15 पर ट्रेड कर रहा है, जो इसकी कल की क्लोजिंग से करीब 0.94% नीचे है। ₹316 के स्तर पर इसे हल्का सपोर्ट मिलता दिख रहा है, लेकिन अगर बाजार की गिरावट बढ़ी तो यह और नीचे फिसल सकता है। फिलहाल करीब 13 लाख शेयरों का वॉल्यूम इसमें दर्ज किया जा चुका है।

45

Wipro Share: IT सेक्टर की तबाही का शिकार

आज सबसे बुरा हाल IT शेयरों का है और विप्रो इसका बड़ा उदाहरण है। विप्रो का शेयर ₹201.00 पर आ गया है और ₹200 का बहुत ही अहम 'साइकोलॉजिकल लेवल' टूटने की कगार पर है। कल यह ₹202.76 पर था, लेकिन आज इसमें 0.87% की बड़ी गिरावट दिख रही है।

ITC Share: सुस्ती ने बढ़ाया सिरदर्द

दिग्गज FMCG शेयर ITC में भी आज चमक गायब है। ₹305.30 पर बंद होने वाला यह शेयर आज ₹302.85 पर आ गया है। हालांकि इसमें गिरावट 0.80% की है, लेकिन ₹300 के करीब इसका पहुंचना ट्रेडर्स के लिए खतरे की घंटी हो सकता है। आज सुबह से करीब 15 लाख शेयरों का सौदा इस काउंटर पर हो चुका है।

55

TMPV Share: रिकवरी की कोशिश नाकाम

TMPV का शेयर आज ₹349.35 पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में इसमें 0.74% की कमजोरी देखी जा रही है। ₹353.65 पर खुलने के बाद यह संभल नहीं पाया और ₹349.10 के निचले स्तर तक चला गया।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्यों (Informational Purposes) के लिए है। यहां दिए गए आंकड़ें सुबह 9:30 बजे तक के अपडेट्स हैं, तो किसी भी समय बदल सकते हैं। यह किसी भी प्रकार की निवेश सलाह (Investment Advice) नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर करें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories