Top 10 Losers Today: सोमवार को शेयर बाजार में आई 2400 अंकों की सुनामी के बाद आज निवेशकों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। मंगलवार सुबह बाजार में रौनक लौटती दिखी। कई शेयरों में देरी बनी है, लेकिन कुछ स्टॉक्स अभी भी पैसा डुबो रहे हैं। देखें लिस्ट...
तेल और गैस सेक्टर की दिग्गज कंपनी ONGC आज सबसे बड़ी लूजर बनी हुई है। यह शेयर ₹270.85 पर खुला और ₹270.85 का ही हाई बनाया, यानी खुलने के बाद एक पैसा भी ऊपर नहीं गया। फिलहाल यह -1.81% की गिरावट के साथ ₹265.90 पर ट्रेड कर रहा है। अब तक का लो ₹265.35 रहा है।
210
Infosys Share: IT सेक्टर का बड़ा झटका
इंफोसिस के निवेशकों के लिए आज भी सुबह अच्छी नहीं रही। शेयर ₹1,320 पर खुला और ₹1,321 का छोटा सा हाई बनाकर फिसल गया। अब यह -1.46% टूटकर ₹1,295.80 पर आ गया है। बाजार की तेजी में इंफोसिस का गिरना चिंताजनक है।
310
ETERNAL Share: रिकवरी में भी 'लाल' निशान
ETERNAL का शेयर आज ₹232 पर ओपन हुआ था। ₹233.23 का हाई छूने के बाद इसमें भारी बिकवाली आई और यह -1.23% की गिरावट के साथ अपने दिन के निचले स्तर ₹226.73 पर कारोबार कर रहा है।
टेक महिंद्रा भी आज सुस्त है। ₹1,340 पर खुलने के बाद इसने ₹1,347.90 का हाई बनाया, लेकिन टिक नहीं सका। फिलहाल यह -1.07% नीचे ₹1,322.00 पर बना हुआ है। IT शेयरों पर दबाव साफ दिख रहा है।
510
Hindalco Share: मेटल की चमक पड़ी फीकी
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ₹956 पर ओपन हुआ और ₹957.75 तक गया, लेकिन वहां से फिसलकर ₹935.45 पर आ गया है। यह शेयर आज करीब -1.05% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। मेटल लवर्स के लिए आज मायूसी है।
610
Reliance Share: बाजार के 'किंग' की चाल सुस्त
रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे भारी-भरकम शेयर का गिरना मार्केट के लिए अच्छा नहीं है। यह ₹1,430.60 पर खुला और ₹1,400.60 के निचले स्तर तक जा चुका है। फिलहाल यह -0.95% की कमजोरी के साथ ₹1,410.50 पर है।
710
TCS Share: धीमी पड़ी रफ्तार
देश की सबसे बड़ी IT कंपनी TCS भी आज संघर्ष कर रही है। ₹2,541 पर खुलने के बाद यह -0.72% गिरकर ₹2,509.20 पर ट्रेड कर रहा है। दिन का निचला स्तर ₹2,507.30 रहा है।
810
HCL Tech Share: एक और IT विलेन
HCL टेक ₹1,361 पर खुला और ₹1,364.20 का हाई बनाया। लेकिन मार्केट की तेजी इसे सहारा नहीं दे पाई और यह -0.68% फिसलकर ₹1,349.30 पर आ गया है।
910
BEL Share: डिफेंस शेयर में मुनाफावसूली
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) ₹465 पर खुला था। लेकिन इसमें ऊपरी स्तरों पर बिकवाली देखी गई और यह -0.65% टूटकर ₹454.40 पर कारोबार कर रहा है। डिफेंस सेक्टर के निवेशकों के लिए आज का दिन सुस्त है।
1010
Bharti Airtel Share: टेलीकॉम में 'सिग्नल' कमजोर
भारती एयरटेल ₹1,880.80 पर ओपन हुआ था, लेकिन अब यह -0.58% की गिरावट के साथ ₹1,855.90 के स्तर पर है। 45 मिनट के कारोबार में इसने ₹1,855.50 का लो बनाया है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। यहां दिए गए शेयर की डिटेल्स nseindia.com के अनुसार सुबह 10 बजे तक के अपडेट्स हैं, जो समय के साथ बदल सकते हैं। इसे निवेश की सलाह न मानें। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।