MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Semi Conductor Stock: हर शेयर पर ₹5,000 का फायदा? ये स्टॉक है पास तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले!

Semi Conductor Stock: हर शेयर पर ₹5,000 का फायदा? ये स्टॉक है पास तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले!

Stock to Buy: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच शेयर बाजार धराशाई हैं, वहीं एक सेमीकंडक्टर स्टॉक पर दिग्गज ब्रोकरेज लट्टू हैं। Macquarie, Nomura, JP Morgan जैसे बड़े ब्रोकरेज फर्म ने बाय रेटिंग दी है और हर शेयर पर ₹5,000 तक फायदे का अनुमान जताया है। 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Mar 03 2026, 06:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Gemini

किस सेमीकंडक्टर स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश

इस स्टॉक का नाम डिक्सन टेक्नोलॉजीज (Dixon Technologies) है, जो पिछले कुछ महीनों से निवेशकों के लिए थोड़ा चुनौती वाला बना रहा, लेकिन अब ब्रोकरेज फर्म्स का मानना है कि शेयर में बढ़त का मौका है। अगर आप लॉन्ग टर्म में निवेश सोच रहे हैं, तो ये अच्छा हो सकता है।

25
Image Credit : Asianet News

Dixon Technologies Share Price

सोमवार, 2 मार्च को मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस दौरान डिक्सन टेक्नोलॉजीज का शेयर भी गिरा। यह सेमीकंडक्टर स्टॉक 3.50% नीचे आकर 10,160 रुपए पर बंद हुआ था।

Related Articles

Related image1
Top Losing Share Today: ₹500 से कम वाले 10 शेयर, जिसमें हुई भयंकर गिरावट
Related image2
Share Market Today: पलक झपकते निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ डूबे, इन 5 शेयरों ने दिया सबसे बड़ा झटका
35
Image Credit : Asianet News

Dixon Technologies Share Price Target

ब्रोकरेज फर्म Macquarie ने Dixon Technologies के स्टॉक को 'Outperform' रेटिंग दी है। उनका मानना है कि हाल की कमजोरी को अवसर में बदला जा सकता है। Macquarie का टारगेट प्राइस ₹15,000 रखा गया है, जो मौजूदा प्राइस से लगभग 47% है। इस तरह हर स्टॉक पर निवेशकों को करीब-करीब 5,000 रुपए का फायदा हो सकता है। इसके अलावा नोमुरा ने 14,678 रुपए और जेपी मॉर्गन ने 13,700 रुपए का टारगेट दिया है। इनका कहना है कि हाल की डिप में निवेश करना लॉन्ग टर्म गेन के लिए सही समय है।

45
Image Credit : Asianet News

Dixon Technologies Share: PLI योजना से फायदा

मोबाइल PLI (Production Linked Incentive) योजना को लेकर मार्केट में डर था कि विस्तार नहीं होगा। जेपी मॉर्गन का मानना है कि डर पहले ही शेयर में प्राइसिंग में शामिल हो गया है। PLI 2.0 लागू होने पर लोकल मैन्युफैक्चरिंग बढ़ेगी, कंपोनेंट्स और एक्सपोर्ट बिजनेस को फायदा होगा, मार्जिंस और EPS में सुधार हो सकता है।

55
Image Credit : Asianet News

Dixon Technologies Share: क्यों आ सकती है तेजी?

ब्रोकरेज फर्म के अनुसार, PLI एक्पेंशन न होने पर मोबाइल बिजनेस में मामूली करीब 50 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट आई। PLI लागू होने पर 50 bps का फायदा भी होगा। FY27-28 में EPS में 12-16% तक बढ़ोतरी संभव है। इसके अलावा कंपनी के Q3FY26 रिजल्ट ने भी भरोसा बढ़ाया है। कुल इनकम ₹10,80,291 लाख तक पहुंच गई है, जो Q3 FY25 में ₹10,46,018 लाख थी। नेट प्रॉफिट ₹32,056 लाख है, जो YoY 48% का जंप है। EPS भी ₹53.06 तक पहुंच चुका है, जो पिछले साल ₹36.12 पर था। कंपनी के ग्रोथ ड्राइवर्स में मोबाइल और ईएमएस डिविजंस, आईटी डिवाइसेस और माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपेंसन, स्ट्रैटजीक इन्वेस्टमेंट और जॉइंट वेंचर्स शामिल है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए लिखा है। इसे निवेश की सलाह के रूप में न लें। शेयर बाजार निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
स्टॉक मार्केट
शेयर मार्केट
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
EMI देते-देते थक गए? 5 तरीके जिससे लोन जल्दी खत्म होगा
Recommended image2
Stock Market Crash Reason: रो पड़ा शेयर बाजार, चंद मिनटों में 7.8 लाख करोड़ स्वाहा!
Recommended image3
1400 रुपये महीने में 25 लाख! LIC की इस पॉलिसी ने बनाया आम आदमी का फेवरेट प्लान
Recommended image4
Real Success Story: मां-बाप ने मरने के लिए छोड़ा, आज 300 करोड़ की फैशन कंपनी की मालकिन है ये महिला
Recommended image5
Top Losing Share Today: ₹500 से कम वाले 10 शेयर, जिसमें हुई भयंकर गिरावट
Related Stories
Recommended image1
Top Losing Share Today: ₹500 से कम वाले 10 शेयर, जिसमें हुई भयंकर गिरावट
Recommended image2
Share Market Today: पलक झपकते निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ डूबे, इन 5 शेयरों ने दिया सबसे बड़ा झटका
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved