Share Market Today: ₹1000 से सस्ते इन 8 शेयरों ने मचाया गदर! बाजार खुलते ही लगी लॉटरी, देखें लिस्ट

Published : Apr 15, 2026, 10:20 AM IST

Top Gainers Today Under Rs 1000: बाजार खुले महज एक घंटा बीता है, लेकिन दलाल स्ट्रीट पर जबरदस्त 'बुल रन' दिख रहा है। सेंसेक्स-निफ्टी ने रॉकेट जैसी रफ्तार पकड़ी है। शुरुआती तेजी में निफ्टी-50 के ₹1000 से सस्ते 8 शेयरों ने गदर मचा रखा है। देखें लिस्ट.. 

PREV
15

Max Health Share Price: हेल्थकेयर सेक्टर में जोरदार खरीदारी

बाजार खुलने के पहले एक घंटे में ₹1000 से सस्ते शेयरों में Max Healthcare टॉप परफॉर्मर बनकर उभरा है। यह शेयर ₹961 पर खुला और देखते ही देखते ₹987.55 के हाई लेवल पर पहुंच गया। फिलहाल इसमें 3.63% की तेजी है।

HDFC Life Stock Update: इंश्योरेंस शेयरों में आई चमक

HDFC Life के शेयरों में आज सुबह से ही खरीदारी का माहौल है। पिछले बंद भाव ₹619 के मुकाबले यह शेयर ₹637.25 पर ट्रेड कर रहा है। करीब 3% की बढ़त के साथ इसने अपने निवेशकों को शुरुआती कारोबार में ही शानदार मुनाफा दिया है। वॉल्यूम के लिहाज से भी इसमें काफी हलचल देखी जा रही है।

25

Eternal Share News: ₹250 से कम वाले शेयर ने चौंकाया

छोटे निवेशकों के पसंदीदा शेयर Eternal में आज 2.59% की तेजी दर्ज की गई है। ₹241 पर खुलने के बाद यह ₹243.66 के ऊंचे स्तर तक गया। भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम (करीब 98 लाख शेयर्स) यह बता रहा है कि आज इस शेयर में कुछ बड़ा होने वाला है।

Jio Financial Services (JIOFIN): रिलायंस ग्रुप के शेयर में उछाल

Jio Fin में आज फिर से खरीदारी लौट आई है। बाजार खुलने के पहले घंटे में यह शेयर ₹243.59 पर ट्रेड कर रहा है, जो करीब 2.49% की तेजी दर्शाता है। ₹237 के पिछले क्लोजिंग से ऊपर बने रहना यह संकेत देता है कि निवेशक इस फिनटेक दिग्गज पर भरोसा जता रहे हैं।

35

Wipro Share Latest Rate: आईटी सेक्टर में लौटी हरियाली

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Wipro ने आज सुबह ₹206.50 पर शुरुआत की और ₹208.35 का हाई बनाया। करीब 2.5% की बढ़त के साथ विप्रो उन निवेशकों के लिए हॉट पिक बना हुआ है जो ₹250 के नीचे एक मजबूत ब्लूचिप कंपनी तलाश रहे हैं।

Tata Motors PV (TMPV): टाटा के इस शेयर ने पकड़ी रफ्तार

टाटा ग्रुप का यह शेयर आज सुबह से ही फोकस में है। ₹345.50 पर बंद होने के बाद आज यह ₹352 पर खुला और ₹354 का लेवल टच कर गया। 2.40% की तेजी के साथ यह शेयर ऑटो सेक्टर में जोश भर रहा है।

45

Bajaj Finance Share Price: एनबीएफसी सेगमेंट में बड़ी हलचल

अगर आप ₹1000 के अंदर कोई पावरफुल शेयर देख रहे हैं, तो Bajaj Finance आज ₹917 के ऊपर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती एक घंटे में इसमें 2% से ज्यादा का उछाल आया है। ₹898 के सपोर्ट लेवल से ऊपर जाने के बाद अब यह शेयर ₹925 के रेजिस्टेंस को तोड़ने की कोशिश कर रहा है।

HDFC Bank Today Update: बैंकिंग सेक्टर का किंग बना 'रॉकेट'

बाजार की इस 1200 अंकों की तेजी का सबसे बड़ा हीरो HDFC Bank है। यह शेयर ₹804 पर खुला और ₹811 के हाई पर पहुंच गया। भारी वॉल्यूम के साथ इसमें 1.97% की तेजी है। इंडेक्स को ऊपर ले जाने में इस बैंक का सबसे बड़ा हाथ है, जिससे पूरे बैंकिंग निफ्टी में रौनक आ गई है।

55

शेयर बाजार में आज तेजी क्यों आई?

आज शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी है। महज 60 मिनट के कारोबार में सेंसेक्स 1262 अंकों की भारी बढ़त के साथ 78,109 के स्तर पर जा पहुंचा है। वहीं, निफ्टी ने भी 389 अंकों की छलांग लगाकर 24,232 का आंकड़ा पार कर लिया है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों का $100 के नीचे आना और अमेरिका-ईरान के बीच शांति की उम्मीदों ने बाजार में रौनक भर दिया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। यहां बताए गए आंकड़े nseindia.com के अनुसार सुबह 10 बजे तक के अपडेट्स हैं, जो बाजार के उतार-चढ़ाव के साथ बदल सकते हैं। किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) या सेबी रजिस्टर्ड मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories