Top Gainers Today: आज मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1% तक लुढ़क गए हैं, लेकिन इस लाल बाजार में भी निफ्टी 50 के 6 सस्ते शेयर कमाल कर रहे हैं। इन सभी की कीमत ₹400 से भी कम है। देखें लिस्ट...
IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो का शेयर आज बाजार की गिरावट में तेजी से भाग रहा है। विप्रो का शेयर ₹197.01 पर खुला और देखते ही देखते ₹202.91 के हाई पर पहुंच गया। फिलहाल यह 2.79% की शानदार तेजी के साथ ₹202.79 पर ट्रेड कर रहा है। कम कीमत में निफ्टी का भरोसा चाहने वालों के लिए यह आज टॉप पिक बना हुआ है।
26
ONGC Share: कच्चे तेल की तेजी का फायदा
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की बढ़ती कीमतों का सीधा फायदा ओएनजीसी को मिल रहा है। बाजार में बिकवाली के बावजूद यह स्टॉक 0.98% उछलकर ₹284.60 पर पहुंच गया है। सुबह के कारोबार में इसने ₹286.85 का उच्च स्तर छुआ, जो निवेशकों के लिए राहत की खबर है।
36
NTPC Share: पावरफुल परफॉर्मेंस
पावर सेक्टर का यह दिग्गज शेयर आज मंदी के बीच ढाल बनकर खड़ा है। एनटीपीसी का शेयर ₹369.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो करीब 0.89% की बढ़त है। भारी वॉल्यूम के साथ हो रही ट्रेडिंग बताती है कि निवेशक इस सस्ते स्टॉक पर पूरा भरोसा जता रहे हैं।
जब भी मार्केट गिरता है, आईटीसी अक्सर निवेशकों को सहारा देता है। आज भी यह शेयर ₹295.75 पर टिका हुआ है और करीब 0.31% की मजबूती दिखा रहा है। ₹300 से कम कीमत होने के कारण रिटेल इनवेस्टर्स के बीच इसकी भारी डिमांड देखी जा रही है।
56
Tata Steel Share: टाटा स्टॉक में तेजी
टाटा ग्रुप का यह मेटल स्टॉक आज निफ्टी के टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल है। महज ₹196.49 की कीमत वाला यह शेयर 0.20% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। दिन के दौरान इसने ₹196.84 का हाई बनाया। कम बजट वाले निवेशकों के लिए टाटा स्टील आज भी पहली पसंद बना हुआ है।
66
Kotak Bank Share: बैंकिंग सेक्टर के शेयर में तेजी
बैंकिंग सेक्टर में कोटक बैंक हरे निशान में बना हुआ है। यह शेयर ₹360.80 के स्तर पर है। हालांकि बढ़त 0.07% की ही है, लेकिन गिरते बाजार में खुद को संभाल कर रखना ही इसकी मजबूती का सबूत है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों (Educational and Informational Purposes) के लिए है। यह किसी भी तरह की 'खरीद' या 'बिक्री' (Buy/Sell) की सलाह नहीं है। यहां दिए गए डिटेल्स nseindia.com के अनुसार सुबह 10.30 बजे तक के अपडेट्स हैं, जो कभी भी बदल सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले अपने प्रमाणित वित्तीय सलाहकार (Certified Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।