
Extra Income Ideas: आजकल महंगाई इतनी बढ़ गई है कि अकेली सैलरी पर घर चलाना, EMI भरना, बच्चों की पढ़ाई और सेविंग्स सब मैनेज करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर कोई तरीका मिल जाए जिससे बिना नौकरी छोड़े, बिना ज्यादा रिस्क लिए, थोड़े समय में कुछ एक्स्ट्रा कमाया जा सके, तो कितना अच्छा होगा। अगर आपके पास रोज सिर्फ 1 घंटा समय है, चाहे ऑफिस के बाद हो, सुबह जल्दी उठकर हो या वीकेंड पर थोड़ा एक्स्ट्रा समय, तो उस एक घंटे को पैसों में बदला जा सकता है। न बॉस को बताने की जरूरत, न नौकरी छोड़ने की। आइए जानते हैं ऐसे 5 तरीके, जिनसे महीने के ₹20,000 तक एक्स्ट्रा कमाए जा सकते हैं...
कई छोटे बिजनेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को रोज के छोटे-मोटे काम जैसे ईमेल भेजना, शेड्यूल मैनेज करना, डेटा एंट्री के लिए मदद चाहिए होती है। यह काम पूरी तरह घर से, अपने समय के हिसाब से किया जा सकता है। LinkedIn पर प्रोफाइल बनाकर छोटे बिजनेस ओनर्स से सीधे कॉन्टैक्ट करें।
आजकल AI कंपनियों को अपने मॉडल को ट्रेन करने के लिए इंसानों की मदद चाहिए होती है। जैसे इमेज को टैग करना, टेक्स्ट को चेक करना या सवालों के सही जवाब बताना। यह काम बहुत आसान होता है और कोई खास स्किल नहीं चाहिए, बस ध्यान और सटीकता चाहिए। घंटे के हिसाब से पेमेंट मिलता है, जो शुरुआत में 150-400 रुपए प्रति घंटा तक हो सकता है। इसे आप Remotasks, Appen जैसी वेबसाइट पर साइन अप करके कर सकते हैं।
अगर आपकी आवाज साफ है और आप हिंदी या इंग्लिश सही उच्चारण के साथ बोल सकते हैं, तो वॉयस ओवर का काम भी अच्छा ऑप्शन है। यूट्यूब वीडियो, ऐड फिल्म, ई-लर्निंग कंटेंट के लिए वॉयस ओवर की डिमांड लगातार बढ़ रही है। एक छोटे वीडियो के वॉयस ओवर के 200-800 रुपए तक मिल सकते हैं, वीडियो की लंबाई और क्वालिटी के हिसाब से ये पैसे मिलते हैं। Voquent, Voice123 जैसी वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाकर या फ्रीलांस प्लेटफॉर्म पर वॉयस सैंपल अपलोड करके आप इस काम को शुरू कर सकते हैं।
अगर आपकी हिंदी या इंग्लिश ग्रामर मजबूत है और गलतियां पकड़ने में अच्छे हैं, तो लोगों के डॉक्यूमेंट, रिज्यूमे, ईमेल या असाइनमेंट चेक करने का काम भी किया जा सकता है। यह राइटिंग से अलग स्किल है, यहां नया लिखना नहीं, बल्कि पहले से लिखे हुए को सुधारना होता है। एक डॉक्यूमेंट चेक करने के 100-500 रुपए तक मिल सकते हैं। ये पैसे लेंथ के हिसाब से मिलते हैं। इसे आप Fiverr जैसे वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाकर या स्टूडेंट्स, छोटे बिजनेस से सीधे कॉन्टैक्ट करके शुरू कर सकते हैं।
अगर आपको पेंटिंग, क्राफ्ट या ग्राफिक डिजाइनिंग आती है, तो उसे ऑनलाइन बेचकर भी एक्स्ट्रा इनकम बनाई जा सकती है। शुरुआत में धीमी कमाई हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे एक पहचान बन जाती है। इसे आप इंस्टाग्राम (Instagram) पेज बनाकर या Meesho, Etsy जैसे प्लेटफॉर्म से शुरू कर सकते हैं।
कुछ लोग महीने के 3-5 हजार से शुरू करते हैं। मेहनत और समय के साथ यह 20,000 रुपए या उससे ज्यादा तक भी पहुंच सकता है। यह गारंटीड इनकम नहीं है, बल्कि मेहनत के हिसाब से मिलने वाला मौका है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई गई कमाई की जानकारी सामान्य जानकारी के लिए है। असल कमाई व्यक्ति की स्किल, मेहनत, समय और चुने गए प्लेटफॉर्म पर निर्भर करती है। किसी भी प्लेटफॉर्म पर काम शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी और भरोसेमंदता खुद जरूर जांच लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।