Silver Buying Alert: ₹2.41 लाख की चांदी कहीं नकली तो नहीं? ज्वेलर्स के सामने ही करें ये 'आइस टेस्ट'

Published : Apr 10, 2026, 03:09 PM IST

Silver Price Today: आज शुक्रवार को चांदी के दाम में ₹4,855 का बड़ा उछाल आया है। अब भाव ₹2.41 लाख पार पहुंच गया है। इस बीच बाजार में नकली चांदी का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में अगर आप चांदी खरीदने जा रहे हैं, तो 4 टेस्ट जरूर कर लें,वरना पैसा फंस सकता है।

PREV
15

आइस टेस्ट (Ice Test)

चांदी ऊष्मा (Heat) की सबसे अच्छी सुचालक होती है। अगर आप असली चांदी के सिक्के या सिल्ली पर बर्फ का टुकड़ा रखेंगे, तो वह सामान्य से कहीं ज्यादा तेजी से पिघलेगा। ऐसा लगेगा जैसे बर्फ किसी गर्म चीज पर रखी हो। अगर बर्फ धीरे पिघल रही है, तो समझ जाइए दाल में कुछ काला है।

25

चुंबक वाला मैग्नेट टेस्ट (Magnet Test)

असली चांदी कभी भी चुंबक से नहीं चिपकती। अपने साथ एक छोटा सा चुंबक लेकर जाएं। अगर गहना या सिक्का चुंबक की तरफ खिंचा चला आ रहा है, तो समझ लीजिए कि उसमें लोहा या कोई दूसरी सस्ती धातु मिली हुई है।

35

क्लॉथ टेस्ट (Cloth Test)

चांदी के सिक्के या गहने को एक साफ सफेद सूती कपड़े से रगड़ें। अगर रगड़ने के बाद कपड़े पर काले रंग का निशान पड़ता है, तो यह असली चांदी की निशानी है। दरअसल, हवा के संपर्क में आने पर असली चांदी ऑक्सीडाइज होती है, जो कपड़े पर कालापन छोड़ती है।

45

स्मेल टेस्ट (Smell Test)

असली चांदी में किसी भी तरह की गंध (Smell) नहीं होती। अगर आपको उस सिक्के या जेवर से तांबे (Copper) या किसी अन्य मेटल जैसी गंध आ रही है, तो वह शुद्ध चांदी नहीं है।

55

चांदी की कीमत आज?

IBJA के अनुसार, आज 10 अप्रैल को चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आया है। सिर्फ एक दिन में चांदी ₹4,855 महंगी होकर अब ₹2.41 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई है। कल तक चांदी करीब ₹2.36 लाख में थी। चांदी के दाम इस साल की शुरुआत में ₹2.30 लाख रुपए किलो थी। 29 जनवरी को इसने ₹3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई छूकर सबको चौंका दिया था। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने पर दाम गिरने लगे। पिछले करीब डेढ़ महीने में चांदी करीब ₹25,700 सस्ती हो चुकी है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories