अनंत अंबानी की लग्जरी वॉच कलेक्शन
अनंत अंबानी को लग्जरी घड़ियों का जबरदस्त जुनून है। उनके प्री-वेडिंग फंक्शन में मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला अनंत की घड़ी देखकर दंग रह गए थे। उनके कलेक्शन की कुछ खास घड़ियां हैं।
Patek Philippe Grandmaster Chime: इसकी कीमत करीब 24 करोड़ रुपए है। पूरी दुनिया में ऐसी सिर्फ 7 घड़ियां ही बनी हैं।
Patek Philippe Nautilus: लगभग 12 करोड़ रुपए की इस घड़ी के डायल और स्ट्रैप में पन्ने (Emeralds) जड़े हैं।
Richard Mille RMS-10: करीब 8 करोड़ रुपए की इस वॉच का डायल सोने और हीरे से सजा है।
Richard Mille RM 056: इसकी कीमत भी 8 करोड़ रुपए है और यह पूरी तरह से नीलम के पत्थर (Sapphire) से तैयार की गई है।