Anant Ambani Birthday: अनंत अंबानी की हाथियों के लिए स्पेशल पार्टी, देखें ये यूनिक सेलिब्रेशन

Share this Video

देश के प्रमुख उद्योगपति परिवार से जुड़े और पशु प्रेम के लिए पहचाने जाने वाले अनंत अंबानी का जन्मदिन इस बार जयपुर में अनोखे अंदाज में मनाया गया। हाथी गांव में आयोजित विशेष कार्यक्रम में हाथियों के साथ जन्मदिन सेलिब्रेशन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।कार्यक्रम के दौरान हाथी बाबू, हथिनी पुष्पा और चंदा ने फलों से बने विशेष केक को काटकर अनंत अंबानी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर हाथियों के लिए विशेष बुफे भी तैयार किया गया, जिसमें केले, सेब, मातिरा, गन्ना, गुड़, हरा चारा और पपीता सहित विभिन्न खाद्य सामग्री परोसी गई।कार्यक्रम के दौरान हाथी महावतों का भी सम्मान किया गया। उन्हें राशन किट, जूते, कैप और अन्य उपहार वितरित किए गए। इस आयोजन ने पशु प्रेम, सेवा और संवेदना का अनूठा संदेश दिया। इस खास मौके पर मौजूद पशु प्रेमियों ने कहा कि बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह जन्मदिन मनाना एक सुखद और प्रेरणादायक अनुभव रहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video