Top Gainers Today: ₹500 से सस्ते इन 5 शेयरों ने मचाया गदर, 1 घंटे में ही छाप दिया पैसा!

Published : Apr 10, 2026, 10:18 AM IST

Share Market Today: आज शेयर बाजार खुशियां लेकर आया है। कल की भारी गिरावट के बाद बाजार जबरदस्त रिकवरी दिखा रहा है।अगर आप ऐसे शेयरों की तलाश में हैं जो बजट में फिट और मुनाफे में हिट हों, तो निफ्टी-50 के 5 शेयर देख सकते हैं, जिनकी कीमत ₹500 से भी कम है।

PREV
15

Jio Financial Services Share

रिलायंस ग्रुप की इस कंपनी ने आज बाजार खुलते ही ₹500 से सस्ते स्टॉक्स में सबको पीछे छोड़ दिया है। ₹240.70 पर ओपन होने के बाद इसने ₹243.50 का हाई बनाया। फिलहाल यह शेयर ₹242.75 पर ट्रेड कर रहा है, जो करीब 1.64% की बढ़त है।

25

Wipro Share

आईटी सेक्टर में लंबे समय से सुस्ती थी, लेकिन आज विप्रो के शेयरों ने रफ्तार पकड़ ली है। विप्रो आज ₹205.45 के भाव पर कारोबार कर रहा है। आज इसमें 1.27% का उछाल आया है। दिलचस्प बात यह है कि विप्रो का आज का लो ₹205 रहा है।

35

BEL Share

डिफेंस सेक्टर की दिग्गज सरकारी कंपनी BEL (Bharat Electronics Ltd) के शेयरों में आज फिर से 'रॉकेट' जैसी तेजी दिख रही है। यह शेयर ₹439.75 के मुकाबले आज ₹445.30 पर पहुंच गया है। सुबह से ही इसमें 1.26% की मजबूती बनी हुई है। BEL में आज वॉल्यूम भी काफी अच्छा है, जिसका मतलब है कि बड़े निवेशक इस शेयर में पैसा लगा रहे हैं।

45

Power Grid Corporation Share

अगर आप सुरक्षित और सरकारी कंपनी में निवेश पसंद करते हैं, तो आज पावर ग्रिड ने भी अच्छी परफॉर्मेंस दी है। ₹298.10 के पिछले क्लोजिंग के मुकाबले आज यह ₹301.30 पर कारोबार कर रहा है। करीब 1.07% की तेजी के साथ इसने ₹300 का मनोवैज्ञानिक स्तर पार कर लिया है।

55

Tata Motors PV Share (TMPV)

ऑटोमोबाइल सेक्टर में आज टाटा मोटर्स का पैसेंजर व्हीकल (PV) सेगमेंट सुर्खियों में है। यह शेयर ₹336.55 पर ट्रेड कर रहा है। आज इसमें 0.99% (लगभग 1%) की बढ़त देखी जा रही है। टाटा की गाड़ियों की बढ़ती डिमांड और बाजार में ऑटो शेयरों में आई खरीदारी का फायदा इस स्टॉक को मिल रहा है। ₹333 के लेवल से बढ़कर यह अब ₹337 की ओर कदम बढ़ा रहा है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां बताए गए शेयरों के दाम और तेजी के आंकड़ें nseindia.com के अनुसार सुबह 10 बजे तक के अपडेट्स हैं, जो किसी भी समय बदल सकते हैं। यह किसी भी तरह की निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories