Stock Market खुलते ही खिलखिलाया, Sensex में 800 अंकों का भारी उछाल, निफ्टी भी चढ़ा

 एसजीएक्स निफ्टी सुबह 240 अंक से ज्यादा की बढ़त में हासिल कर चुका था। वहीं प्री-ओपन में BSE Sensex भी 800 अंक से अधिक की बढ़त बनाए हुए था। बुधवार सुबह बीएसई सेंसेक्स करीब 810 अंक चढ़कर 56,585 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी भी करीब 230 अंक चढ़ा, ये 16,900 अंक पर पहुंच गया था।

Asianet News Hindi | Published : Mar 16, 2022 5:06 AM IST

Stock Market Update : रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है लेकिन बाजार इससे उबर रहा है। भारत के  शेयर बाजार (Share Makrket) ने बुधवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की है। 24 घंटे पहले की गिरावट के बाद बुधवार को जैसे ही मार्केट ओपना हुआ बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में 800 अंक से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ये इजाफा बैंकिंग (Banking) और फाइनेंस (Finance) सेक्टर के शेयरों में तेजी की वजह से देखने को मिला है। 

ये भी पढ़ें-  TVS Jupiter ZX में वॉयस असिस्ट फीचर, इस कीमत में इतना शानदार स्कूटर मिलना मुश्किल

BSE Sensex भी 800 अंक की बढ़त
 एसजीएक्स निफ्टी सुबह 240 अंक से ज्यादा की बढ़त में हासिल कर चुका था। वहीं प्री-ओपन में BSE Sensex भी 800 अंक से अधिक की बढ़त बनाए हुए था। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास बीएसई सेंसेक्स करीब 810 अंक चढ़कर 56,585 अंक पर पहुंच गया था। एनएसई निफ्टी भी करीब 230 अंक चढ़ा, ये 16,900 अंक पर पहुंच गया था।

ये भी पढ़ें-   Triumph Tiger Sport 660 का इंतजार हुआ खत्म, दो राइडिंग मोड्स के साथ इस तारीख को हो रहरी लॉन्च

बीते दिन आई थी बड़ी गिरावट
इससे पहले भी बाजार में तेजी देखने को मिली थी, बीते सप्ताह से लेकर लगातार 5 दिनों की तेजी के बाद मंगलवार को इस पर रोक लग गई थी। बीते दिन यानि मंगलवार को सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। यह 55,775 अंक पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई निफ्टी में भी 200 अंक से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई थी। ये 16,650 अंकों के आसपास   बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें-  Renault Kwid MY22 कम कीमत में नई टेक्नालॉजी वाली कार, दमदार इंजन, धांसू फीचर्स मिलेंगे

 रूस- यूक्रेन के बीच युद्ध विराम के संकेत से बना माहौल
निवेशकों को  उम्मीद हैं कि रूस- यूक्रेन के बीच युद्ध विराम हो सकता है। यूक्रेन ने नाटो में शामिल होने के फैसले से कदम पीछे हटाने पर नरम रुख अपनाया है। इससे मार्केट में सकारात्मक माहौल बना है। वहीं क्रूड ऑयल के दामों में भी नरमी आई है। इसी का नतीजा है कि तकरीबन एकसे डेढ़ महीने के बाद पहली बार कच्चे तेल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल पर ठिठक गया है। इस बीच खबर है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दर को 0.25 फीसदी बढ़ा सकता है। इन सभी संकेतों की वजह मार्केट में उछाल आया है। 

ये भी पढ़ें-  Ola S1 Pro अब ‘Holi’ special colour में भी होगी उपलब्ध, इस तारीख को करें बुक, अप्रैल में होगी

Share this article
click me!