
Stocks to Watch Today 4 August: शेयर बाजार में मंगलवार, 4 अगस्त को फिर गदर मचने की पूरी तैयारी है। सोमवार, 3 अगस्त को सेंसेक्स 544 अंक उछलकर 78,639 और निफ्टी 390 अंक चढ़कर 24,774 पर बंद हुआ था, लेकिन असली हलचल आज दिख सकती है। पेटीएम की ₹2,002 करोड़ की महा-डील, एलआईसी का सरकारी OFS और कंपनियों के धमाकेदार नतीजों की वजह से आज इन स्टॉक्स पर निवेशकों की नजरें रह सकती हैं। बाजार खुलने से पहले आइए जानते हैं वे कौन से 5 शेयर हैं, जो एक्शन में रह सकते हैं...
पेटीएम के शेयरों (One97 Communications Share) में आज बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। खबर है कि कंपनी का पुराना निवेशक SAIF Partners ब्लॉक डील के जरिए अपनी 2.3% हिस्सेदारी बेचने जा रहा है। डील की वैल्यू करीब ₹2,002 करोड़ है। फ्लोर प्राइस ₹1,339.65 प्रति शेयर तय किया गया है, जो कल के बंद भाव से करीब 5% डिस्काउंट पर है। ब्लॉक डील की खबर से आज सुबह के सेशन में शेयर में उतार-चढ़ाव रह सकता है।
सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी (Life Insurance Corporation) के निवेशकों के लिए बड़ा अपडेट है। सरकार आज से अपनी 6.5% हिस्सेदारी 'ऑफर फॉर सेल' (OFS) के जरिए बेचने जा रही है। फ्लोर प्राइस ₹382 प्रति शेयर तय किया गया है। यही वजह है कि आज रिटेल निवेशकों और ट्रेडर्स की नजर LIC के भाव पर टिकी रहेगी।
सरकारी कंपनी इरेडा (IREDA) ने भी अपने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। लोन कारोबार बढ़ने से कंपनी की कमाई में जोरदार उछाल आया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 36.8% बढ़कर ₹337.5 करोड़ पर पहुंच गया है, जो पिछले साल यह ₹246.7 करोड़ था। ग्रीन एनर्जी सेक्टर से जुड़े इस शेयर में निवेशकों की हमेशा दिलचस्पी रहती है। इसलिए यह शेयर आज रडार पर रह सकता है।
ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी (The Great Eastern Shipping Company) के जून तिमाही (Q1) के नतीजे बेहद शानदार आए हैं। शिपिंग बिजनेस में दमदार ग्रोथ के दम पर कंपनी का प्रदर्शन बहुत मजबूत रहा। कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹1,309 करोड़ हो गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में सिर्फ ₹505 करोड़ था। मुनाफे में दो गुने से ज्यादा की बढ़ोतरी के कारण आज इस शेयर में तेजी का माहौल बन सकता है।
रियल्टी सेक्टर की दिग्गज कंपनी DLF के नतीजे मिले-जुले रहे हैं। नेट प्रॉफिट 4.1% बढ़कर ₹793.9 करोड़ रहा। कंपनी की कुल कमाई (Revenue) में 52.9% की बड़ी गिरावट आई है और यह ₹1,280.3 करोड़ रह गई है। नतीजे मिले-जुले होने से आज इस शेयर में दोनों तरफ की चाल देखने को मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी निवेश की सलाह (Investment Advice) नहीं है। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है और किसी भी शेयर में खरीद या बिक्री का फैसला करने से पहले अपनी रिसर्च करें या किसी SEBI-रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।