Sukanya Samriddhi Yojana: ₹1.5 लाख के निवेश पर मिलेंगे ₹71.82 लाख? आखिरी 6 साल करेंगे कमाल

Published : Jul 14, 2026, 04:22 PM IST
SSY Scheme

सार

SSY Scheme में ₹1.5 लाख सालाना निवेश करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? जानिए ₹22.5 लाख से ₹71.82 लाख बनने का पूरा गणित, कंपाउंडिंग और योजना के जरूरी नियम।

Sukanya Account: बेटी के लिए पैसा जोड़ना है और टेंशन भी नहीं लेनी? तो सरकार की एक स्कीम ऐसी है, जो दोनों काम एक साथ कर देती है। इसका नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। इसमें अभी सरकार 8.2% का ब्याज दे रही है, जो बाकी सभी छोटी बचत योजनाओं में सबसे ज्यादा है। इस योजना की सबसे खास बात इसका रिटर्न नहीं, बल्कि वह सीक्रेट टाइमलाइन है, जिसे बहुत कम पैरेंट्स जानते हैं। लोग अक्सर सोचते हैं कि 15 साल तक पैसे जमा करने के बाद बात खत्म हो गई, लेकिन असली कमाल उसके बाद ही शुरू होता है। आइए जानते हैं अगर हर साल ₹1.5 लाख डालें तो आखिर में हाथ में कितना पैसा आएगा? और वो आखिरी 6 साल का कमाल क्या है?

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?

ये एक सरकारी बचत योजना है, खासतौर पर बेटियों के लिए बनाई गई। इसका मकसद बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए पैसा तैयार करना है। इसमें पैसा डूबने का डर नहीं रहता, क्योंकि इसे सरकार खुद गारंटी देती है और ब्याज दर भी बाकी सेविंग स्कीम्स से काफी बेहतर मिलती है।

सुकन्या योजना में पैसे 15 साल ही क्यों जमा करने होते हैं?

इस योजना में बेटी के खाते में सिर्फ शुरुआती 15 सालों तक ही पैसे जमा करने होते हैं। इसके बाद अगले 6 साल तक आपको अपनी जेब से 1 रुपया भी नहीं देना पड़ता। आपका यह सुकन्या खाता पूरे 21 साल के बाद मैच्योर होता है। यानी 15 साल पैसे जमा करने के बाद, बचे हुए 6 साल तक आपका पुराना फंड खाते में बना रहता है और उस पर ब्याज जुड़ता रहता है।

SSY में ₹1.5 लाख सालाना जमा करने पर कितना पैसा लगेगा?

अगर कोई अपनी बेटी के नाम हर साल ₹1.5 लाख जमा करता है, तो उसे यह रकम 15 साल तक ही जमा करनी होती है। यानी कुल निवेश ₹22.5 लाख होगा। इसके बाद आपको कोई पैसा जमा नहीं करना पड़ता, लेकिन खाता 21 साल पूरे होने तक चलता रहता है और जमा रकम पर ब्याज मिलता रहता है।

सुकन्या समृद्धि में ₹22.5 लाख से ₹71.82 लाख कैसे बन जाते हैं?

हर साल ₹1.5 लाख के हिसाब से 15 साल में आप कुल ₹22.5 लाख जमा करते हैं। 15 साल पूरे होने के बाद आप नया पैसा जमा करना बंद कर देते हैं, लेकिन जो ₹22.5 लाख और उस पर मिला हुआ ब्याज खाते में मौजूद है, सरकार उस पूरे बड़े अमाउंट पर अगले 6 साल तक 8.2% का ब्याज देती रहती है। इस बिना जमा वाले पीरियड के जादू से आपका कुल ब्याज बढ़कर करीब ₹49.32 लाख हो जाता है। जब 21 साल पूरे होते हैं, तो आपका कुल निवेश और ब्याज मिलकर पूरे ₹71.82 लाख का भारी-भरकम फंड बन जाता है। मतलब आपका लगाया हुआ पैसा समय के साथ तीन गुना से भी ज्यादा बड़ा होकर आपकी बेटी के हाथ में आ सकता है।

सुकन्या में आखिरी 6 साल क्यों माने जाते हैं सबसे खास?

बहुत से लोग सोचते हैं कि बड़ा रिटर्न सिर्फ ज्यादा पैसा जमा करने से मिलता है। जबकि आखिरी 6 साल इस स्कीम का सबसे अहम हिस्सा होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि 15 साल बाद निवेश बंद हो जाता है। इसके बावजूद खाते में मौजूद पूरी रकम पर ब्याज मिलता रहता है। हर साल ब्याज की रकम पहले से ज्यादा होती जाती है। इसी दौरान कंपाउंडिंग सबसे तेज असर दिखाती है। यानी बिना नया पैसा जमा किए भी आपका फंड लगातार बढ़ता रहता है।

SSY खाता खोलने के लिए क्या शर्तें हैं?

  • बेटी की उम्र खाता खोलते वक्त 10 साल से कम होनी चाहिए।
  • सालाना कम से कम ₹250 और ज्यादा से ज्यादा ₹1.5 लाख डाल सकते हैं।
  • मैच्योरिटी पर मिलने वाला पूरा पैसा टैक्स-फ्री होता है।
  • बेटी 18 साल की होने पर पढ़ाई के खर्च के लिए कुछ पैसा निकाला भी जा सकता है।

SSY में किन हालात में ब्याज मिलना बंद हो जाता है?

  • 21 साल पूरे होते ही खाते पर ब्याज मिलना बंद हो जाता है।
  • अगर बेटी भारत की नागरिकता छोड़ देती है या NRI बन जाती है, तो ब्याज उसी वक्त रुक जाता है।
  • साल की तय सीमा ₹1.5 लाख से ऊपर डाला गया पैसा न सिर्फ ब्याज-फ्री रहता है, बल्कि टैक्स छूट के लिए भी नहीं गिना जाता, और वो एक्स्ट्रा रकम वापस कर दी जाती है।

सुकन्या खाता खोलने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए होंगे?

नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, पेरेंट्स का पहचान और पते का प्रूफ, वोटर आईडी जैसे कोई मान्य KYC डॉक्यूमेंट डॉक्यूमेंट्स जमा करने होते हैं। यह खाता सिर्फ दो बेटियों के लिए खुलता है। लेकिन अगर पहली बेटी के बाद आपके घर में जुड़वां (Twins) या तीन बच्चियां एक साथ जन्म लेती हैं, तो डॉक्टर का मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करके आप तीनों बच्चियों के नाम पर यह खाता खोल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और जागरूकता के लिए है। निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या संबंधित बैंक या पोस्ट ऑफिस से जरूर सलाह लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ब्राजील ने रचा इतिहास, पहली बार कंटेनर जहाज में भरा गया बायोइथेनॉल
8th Pay Commission Calculator: कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी और HRA? खुद करें चेक