Sundar Pichai Package: गूगल CEO की 3 साल की सैलरी सुन खिसक जाएगी पैरों तले जमीन!

Published : Mar 08, 2026, 10:07 AM IST
sundar pichai

सार

गूगल CEO सुंदर पिचाई को अगले 3 वर्षों के लिए ₹6300 करोड़ का सैलरी पैकेज मिला है। इसमें ₹180 करोड़ की वार्षिक सैलरी और परफॉर्मेंस आधारित स्टॉक यूनिट्स शामिल हैं।

वॉशिंगटन: गूगल और उसकी पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई एक बार फिर अपनी सैलरी को लेकर चर्चा में हैं। भारतीय मूल के पिचाई पिछले 11 सालों से गूगल और 7 सालों से अल्फाबेट के CEO हैं। अब कंपनी के बोर्ड ने उन्हें अगले 3 साल के लिए 6300 करोड़ रुपये का एक ज़बरदस्त सैलरी पैकेज ऑफर किया है।

'फाइनेंशियल टाइम्स' की रिपोर्ट में खुलासा

'फाइनेंशियल टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिचाई के इस पैकेज में कई चीज़ें शामिल हैं। अगले तीन सालों तक उनकी सालाना सैलरी 180 करोड़ रुपये होगी। इसके अलावा, उन्हें परफॉर्मेंस के आधार पर 1000 करोड़ रुपये के 'परफॉर्मेंस स्टॉक यूनिट्स' भी मिलेंगे। यही नहीं, अच्छे काम के आधार पर अगले तीन सालों में उन्हें हर महीने करीब 750 करोड़ रुपये के कंपनी शेयर भी दिए जाएंगे।

1500 करोड़ रुपये के अतिरिक्त शेयर

इस पैकेज में गूगल के सेल्फ-ड्राइविंग कार प्रोजेक्ट 'वेमो' (Waymo) जैसी दूसरी कंपनियों के 1500 करोड़ रुपये के शेयर भी शामिल हैं। उम्मीद है कि अगले तीन सालों में इन शेयरों की कीमत 200% तक बढ़ सकती है। इस तरह, कुल मिलाकर अगले तीन सालों में पिचाई को 6300 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा की कमाई होगी।

पिचाई का शानदार रिकॉर्ड: 2015 में जब सुंदर पिचाई गूगल के CEO बने थे, तब कंपनी की मार्केट वैल्यू 4.5 लाख करोड़ रुपये थी। आज यह बढ़कर 3.6 लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंच गई है।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Women's Day Special: दुनिया ने कहा 'रिटायर हो जाओ', 50 की उम्र में इस महिला ने खड़ी कर दी ₹1 लाख करोड़ की कंपनी
ईरान-इजराइल जंग के बीच इन 5 शेयरों ने काटा गदर! जब सब डूबे, तब डबल डिजिट रिटर्न