Suzlon Energy Share: 52-वीक लो से आएगी 73% की छलांग? ब्रोकरेज ने बताए 5 सॉलिड कारण

Published : Oct 12, 2026, 09:31 AM IST
Suzlon Share

सार

Suzlon Share Price: सुजलॉन एनर्जी के शेयर में बड़ी उछाल आ सकती है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने इस पर 'BUY' रेटिंग देते हुए बड़ा टारगेट तय किया है। जानें तेजी की 5 वजहें

Suzlon Energy Share Price Target: सुजलॉन एनर्जी के निवेशकों के लिए एक शानदार खबर आई है। इस साल अब तक 28% टूट चुका ये शेयर फिलहाल अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर (52-week low) के करीब ट्रेड कर रहा है। लेकिन, ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) का मानना है कि यहां से इस शेयर में 73% की तूफानी तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज ने सुजलॉन के शेयर पर अपनी 'BUY' (खरीदें) रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस ₹65 तय किया है। शुक्रवार को ये शेयर ₹37.6 पर बंद हुआ था और आज सोमवार को 2.66% तेजी के साथ ₹38.60 पर खुला है। आखिर ब्रोकरेज इस शेयर को लेकर इतना कॉन्फिडेंट क्यों है? आइए जानते हैं 5 बड़े कारण...

सुजलॉन एनर्जी शेयर में क्यों आ सकती हैं बड़ी उछाल? 5 कारण

गिरावट के बाद अब सही भाव

पिछले 3 महीनों में सुजलॉन का शेयर 31% सस्ता हो चुका है। ब्रोकरेज के मुताबिक, इस भारी गिरावट के बाद अब यह शेयर काफी आकर्षक भाव (वैल्युएशन) पर आ गया है। कंपनी की ज्यादातर कमाई (करीब 60-65%) साल की दूसरी छमाही (अक्टूबर से मार्च) में होती है। ऐसे में आने वाले समय में कंपनी के मुनाफे और डिलीवरी में बड़ी तेजी दिखने की उम्मीद है।

तगड़ा ऑर्डर बुक

जून तिमाही के अंत तक सुजलॉन के पास 5.9 GW (गीगावाट) के भारी-भरकम ऑर्डर मौजूद थे। इसका सीधा सा मतलब यह है कि कंपनी के पास साल 2028 तक के लिए काम की कोई कमी नहीं है और उनकी कमाई का रास्ता एकदम साफ है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि 2026 से 2028 के बीच कंपनी का मुनाफा (EBITDA) 22% की शानदार रफ्तार से बढ़ सकता है।

विंड पावर में तेजी से विस्तार

भारत तेजी से विंड एनर्जी (हवा से बिजली बनाने) की क्षमता बढ़ा रहा है। इस साल के शुरुआती 6 महीनों में 3 GW क्षमता जोड़ी गई है। पिछला रिकॉर्ड बताता है कि दूसरी छमाही में यह काम और तेजी से होता है। ऐसे में इस साल कुल 7.5 GW से 8 GW विंड क्षमता जुड़ने की उम्मीद है, जिसका सबसे बड़ा फायदा सुजलॉन को मिल सकता है।

शाम के वक्त बिजली की भारी मांग

आजकल शाम के समय बिजली की डिमांड एकदम से बढ़ जाती है। इस एक्स्ट्रा डिमांड को पूरा करने के लिए विंड-सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स की जरूरत बढ़ रही है। शाम को बिजली महंगी बिकती है, जिससे विंड एनर्जी बनाने वाली कंपनियों को बहुत बढ़िया मुनाफा होता है।

ग्रोथ के 3 नए बड़े इंजन

  1. कंपनी के इस नए मॉडल को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। महज 4 महीने में 600 MW के ऑर्डर मिल गए हैं।
  2. सुजलॉन अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। कंपनी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, लैटिन अमेरिका और साउथईस्ट एशिया में अपने पैर पसारने की तैयारी कर रही है।
  3. भारत में जो पवन चक्कियां 10-20 साल पुरानी हो गई हैं, उन्हें बदलने का काम शुरू होने वाला है। यह करीब 25 GW का एक बहुत बड़ा बाजार है, जिसके ऑर्डर जल्द ही सुजलॉन को मिलने की उम्मीद है।

सुजलॉन एनर्जी शेयर को लेकर क्या कहते हैं मार्केट एक्सपर्ट्स?

मार्केट एक्सपर्ट्स इस शेयर को लेकर पॉजिटिव है। सुजलॉन को ट्रैक करने वाले 12 बड़े एनालिस्ट्स में से 10 ने शेयर खरीदने और 2 ने होल्ड करने की सलाह दी है। जबकि किसी भी एनालिस्ट ने इसे बेचने की सलाह नहीं दी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों (Educational & Informational Purpose) के लिए है। ये किसी भी प्रकार की वित्तीय सलाह, शेयर खरीदने या बेचने की सिफारिश (Stock Recommendation) नहीं है। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेस से पहले अपने प्रमाणित वित्तीय सलाहकार (SEBI Registered Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Gold Rate Today: नवरात्रि में सोना खरीदना होगा कितना महंगा? जानें आज सोने-चांदी का ताजा भाव
Stock Market Today: D-Mart, PTC से बैंकिंग स्टॉक्स तक... आज इन 5 शेयरों से हो सकती है बंपर कमाई!