भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में Wagon R नंबर वन, टॉप 10 में मारुति सुजुकी की 8 मॉडल-देखें लिस्ट

Published : Jul 05, 2022, 01:50 PM ISTUpdated : Jul 05, 2022, 03:07 PM IST
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में Wagon R नंबर वन, टॉप 10 में मारुति सुजुकी की 8 मॉडल-देखें लिस्ट

सार

जून 2022 में भारत में सबसे ज्यादा बिकनेवाली कारों में मारूति सुजुकी की वैगन आर नंबर एक पर है। टॉप 10 में आठ मॉडल ऐसी हैं, जो सिर्फ मारुति सुजुकी की हैं। वहीं ह्युंडई और टाटा की एक-एक मॉडल ने भी 10000 से ज्यादा के बिक्री के आंकड़े को छुआ। 

बिजनेस डेस्कः जून 2022 में भारत के लोगों को मारूति सुजुकी की कार काफी दमदार लगी। सेलिंग के मुताबिक टॉप 10 कार में सिर्फ ह्युंडई और टाटा की एक मॉडल ही ज्यादा बिकी। उसके अलावा आठ मॉडल ऐसी हैं, जो सिर्फ मारुति सुजुकी की ही है। इनमें भी सबसे ज्यादा वैगन आर को ग्राहकों ने पसंद किया। वैगनआर खरीदनेवाले ग्राहकों ने बताया कि पहले से बेहतर डिजाइन और पावर के साथ इस कार को रीलॉन्च किया गया है। इस कारण एक महीने में ही 16,814 कार की बिक्री हो गई। वहीं टाटा नेक्सॉन की 14,614 यूनिट बिकी और ह्युंडई क्रेटा की 10,973 कार बिकी। 

इन कारों को किया गया पसंद

  • मारूति सुजुकी ब्रेजा 10,130
  • मारूति सुजुकी ईको 10,221
  • ह्युंडई क्रेटा 10,973
  • मारूति सुजुकी डिजायर 11,603
  • मारूति सुजुकी अर्टिगा 12,226
  • मारूति सुजुकी अल्टो 12,933
  • मारूति सुजुकी बलेनो 13,970
  • मारूति सुजुकी स्विफ्ट 14,133
  • टाटा नेक्सॉन 14,614
  • मारूति सुजुकी वैगनआर 16,814

क्रेटा को लोगों ने किया पसंद
जून 2022 में लोगों ने क्रेटा पर भी भरोसा जताया है। हालांकि ह्यूंडई की दूसरी गाड़ियां भी खूब बिकी, लेकिन क्रेटा का फीचर लोगों को पसंद आया। क्रेटा को 10,973 लोगों ने खरीदा। वहीं मारूति सुजुकी की ब्रीजा मॉडल को 10,130 लोगों ने खरीदा। मारूति सुजुकी की ईको भी 10,221 लोगों को पसंद आयी। 

छोटी गाड़ियां भी लोगों को पसंद आयी
कार लवर्स को छोटी गाड़ियां भी खूब पसंद आयी। मारूति सुजुकी की ऑल्टो को 12,933 लोगों ने खरीदा। वहीं डिजायर को 11,603 और अर्टिगा को 12,226 लोगों ने खरीदा। देखा जाए तो इन तीनों गाड़ियों में दो तरह के सेगमेंट की कार है। इसमें हैचबैक और सेडान। इसमें हैचबैक सीरीज को लोगों ने अव्वल रखा है। चूंकि ऑल्टो छोटी गाड़ी है और किफायती भी है। इसलिए यह लोगों की पसंद रही।  

नंबर 2 पर रही टाटा
नंबर वन पर मारूति सुजुकी की वैगन आर रही। लेकिन नंबर 2 पर टाटा की नेक्सॉन कार को लोगों ने काफी पसंद किया। 14,614 लोगों ने नेक्सॉन मॉडल को घर में लाया। उसके बाद मारूति सुजुकी की स्विफ्ट को 14,133 लोगों ने खरीदा। वहीं बालेनो कार को 13,970 लोगों ने खरीदा। 

मारुति सुजुकी पर लोगों का भरोसा
लोगों ने मारुति सुजुकी की ब्रेजा, ईको, डिजायर, अर्टिगा, अल्टो, बलेनो, स्विफ्ट को भी खूब पसंद किया। इन सभी कारों की 10000 से ज्यादा यूनिट बिकी हैं। ग्राहकों का मानना है कि मारूति सुजुकी की कार के मेंटेनेंस में ज्यादा खर्च नहीं होता है। ये कहीं भी खराब हो जाए, तो किसी भी पार्ट्स शॉप पर इसके पार्ट्स मिल जाते हैं। सर्विस सेंटर में भी इसकी सर्विसिंग के लिए ज्यादा नहीं खर्च करना पड़ता है। दमदार होने के साथ कई सालों तक इसस ेसफर किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रहे हैं तो आपके लिए है गुड न्यूज, होटल वाले अब नहीं वसूल पाएंगे सर्विस चार्ज

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?