Stocks Under ₹500 with Major Losses: अमेरिकी-इजराइली-ईरान तनाव से आज 2 मार्च को बाजार में बड़ी बेचैनी दिख रही है। सेंसेक्स 1,200 अंक, निफ्टी 350 अंक तक गिरी। दबाव कई स्टॉक्स पर दिख रहा है। जानिए 500 रुपए से कम वाले शेयर, जिनमें भयंकर गिरावट आई है।
रेल विकास निगम का शेयर 299.2 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। दोपहर 12.30 बजे तक इसमें 17.15 रुपए यानी 5.42% की गिरावट आई है। आज इसका ओपन 295.8 रुपए, हाई 307.95 रुपए और लो 295.2 रुपए रहा। पिछला क्लोज 316.35 रुपए था। ट्रेडिंग वॉल्यूम 52.75 लाख है।
210
IREDA Share
IREDA का शेयर अभी 116.38 रुपए पर है। इसमें 5.87 रुपए यानी 4.8% की गिरावट दर्ज हुई है। ओपन 115.91 रुपए, हाई 119.4 रुपए और लो 115.52 रुपए रहा। पिछला क्लोज 122.25 रुपए था। वॉल्यूम 63.15 लाख शेयर है।
310
Suzlon Energy Share
सुजलॉन एनर्जी का शेयर 40.67 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा, जो 2 रुपए यानी 4.69% नीचे है। अब तक की ट्रेडिंग में शेयर का लो 39.13 और हाई 41.79 रुपए रहा, ओपन 39.13 रुपए के साथ हुआ। पिछला क्लोज 42.67 रुपए था। वॉल्यूम 6.65 करोड़ शेयर रहा।
आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 39.83 रुपए पर है, जो 1.88 रुपये यानी 4.51% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा। यह शेयर 38.39 रुपए पर खुला, इसका हाई 40.29 रुपए और लो 38.3 रुपए रहा। शेयर का पिछला क्लोज 41.71 रुपए था। ट्रेडिंग वॉल्यूम 62.94 लाख शेयर है।
510
IRFC Share
आईआरएफसी का शेयर 99.14 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है, जो 4.41 रुपए यानी 4.26% नीचे है। दिन में ओपन 97.5 रुपए, हाई 101.35 रुपए और लो 97.2 रुपए है। पिछला क्लोज 103.55 रुपए था। वॉल्यूम 1.42 करोड़ शेयर रहा।
610
ATGL Share
अडानी टोटल गैस का शेयर 490.6 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है, जो 21.4 रुपए यानी 4.18% गिरावट है। सुबह शेयर 489.85 रुपए पर खुला, अब तक का हाई 500 रुपए और लो 483 रुपए का बनाया। पिछला क्लोज 512 रुपए था। ट्रेडिंग वॉल्यूम 3.98 लाख शेयर है।
710
IOC Share
आईओसी का शेयर 179.81 रुपए पर है, जो 7.66 रुपए यानी 4.09% नीचे है। सुबह शेयर 181.31 रुपए पर ओपन हुआ, हाई 182.4 रुपए का बनाया और लो 178.11 रुपए तक गया। शुक्रवार को शेयर 187.47 रुपए पर बंद हुआ था। इसका वॉल्यूम 2.05 करोड़ शेयर है।
810
Samvardhana Motherson International Share
सम्वर्धन मदर्सन इंटरनेशनल का शेयर करीब 128.1 रुपए पर कारोबार रहा है, जो 5.24 रुपए यानी 3.93% की गिरावट है। दिन में ओपन 126.2 रुपए, अब तक का हाई 131.8 रुपए और लो 126.2 रुपए है। पिछला क्लोज 133.34 रुपए और वॉल्यूम 1.03 करोड़ शेयर है।
910
GMR Airports Share
जीएमआर एयरपोर्ट का शेयर 96.72 रुपए पर ट्रेड कर रहा है, जो पिछली क्लोजिंग 100.63 रुपए से 3.89% की गिरावट है। दिन में ओपन 96.1 रुपए, हाई 99.08 रुपए और लो 96.1 रुपए रहा। पिछला क्लोज 100.63 रुपए था। वॉल्यूम 58.97 लाख शेयर रहा।
1010
Exide Industries Share
एक्साइड इंडस्ट्रीज का शेयर 321.6 रुपए पर अभी कारोबार कर रहा है, जो 12.7 रुपए यानी 3.8% नीचे है। आज शेयर 315.35 रुपए पर खुला, अब तक का हाई 329.9 रुपए और लो 315 रुपए बनाया। पिछला क्लोज 334.3 रुपए था। वॉल्यूम 6.74 लाख शेयर रहा।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई शेयर कीमतें, प्रतिशत गिरावट और अन्य बाजार से जुड़े आंकड़े दोपहर 12.30 बजे तक के अपडेट्स हैं, जो समय के साथ बदल सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।