Train Ticket Confirm Hoga Ya Nahi? PNR Status Check करने का सबसे सिंपल और फास्ट तरीका

Published : May 19, 2026, 06:00 AM IST
PNR status

सार

Railway PNR Status Check: ट्रेन टिकट बुक करने के बाद PNR नंबर सबसे जरूरी जानकारी होती है, जिसकी मदद से सीट कंफर्मेशन का पूरा अपडेट मिल जाता है। इसमें यह पता चलता है कि टिकट कंफर्म (CNF) है, RAC में है या अभी वेटिंग लिस्ट (WL) में है। इससे पहले से अंदाजा लग जाता है कि सीट कंफर्म होगी या नहीं और वे जरूरत पड़ने पर ऑप्शनल इंतजाम कर सकते हैं।

How to Check PNR Status Online: ट्रेन का सफर जितना मजेदार होता है, टिकट बुकिंग का सस्पेंस उतना ही थका देने वाला होता है। खासकर तब, जब टिकट वेटिंग (Waiting List) में हो। मोबाइल स्क्रीन पर 'WL 45' या 'WL 15' देखकर हर किसी के मन में बस एक ही सवाल होता है, 'चार्ट बनने तक सीट कंफर्म होगी या नहीं?' अगर आपने भी ट्रेन टिकट बुक किया है और वह वेटिंग में है, तो टेंशन मत लीजिए। आज हम आपको बिल्कुल सिंपल तरीके से बताएंगे कि आप सिर्फ 1 मिनट में अपने मोबाइल से PNR स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं, साथ ही, यह भी जानेंगे कि आपकी सीट कंफर्म होने के चांस कितने हैं...

PNR नंबर क्या होता है और कहां मिलता है?

PNR का फुल फॉर्म Passenger Name Record होता है। यह 10 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है। जब आप रेलवे काउंटर से या IRCTC ऐप से टिकट बुक करते हैं, तो यह नंबर आपके टिकट पर सबसे ऊपर बाईं (Left) तरफ छपा होता है। ऑनलाइन टिकट लेने पर यह आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर भी भेजा जाता है। इस एक नंबर में आपकी जर्नी, ट्रेन, कोच और सीट की पूरी डिटेल्स होती है।

PNR Status चेक करने के 3 सबसे आसान और फास्ट तरीके

IRCTC Website से

  • सबसे पहले IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
  • PNR Status ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अपना 10 अंकों का PNR नंबर डालें।
  • Check Status पर क्लिक करें।
  • तुरंत आपको पूरा स्टेटस दिख जाएगा।

IRCTC ऐप से

  • IRCTC Rail Connect या Railone या कोई भी ट्रेन ऐप खोलें।
  • 'Train' सेक्शन में जाकर 'PNR Enquiry' पर क्लिक करें।
  • अपना नंबर डालें और सर्च करें।
  • यहां आपको करंट स्टेटस के साथ-साथ यह भी अंदाजा मिल जाता है कि टिकट कंफर्म होने की कितनी संभावना (Probability) है।

बिना इंटरनेट SMS से

  • अगर इंटरनेट नहीं है तो भी आप PNR चेक कर सकते हैं।
  • अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें PNR 
  • इसे रेलवे नंबर 139 पर भेज दें।
  • तुरंत आपके फोन पर पीएनआर की करंट स्टेटस आ जाएगी।

ट्रेन टिकट पर लिखे कोड्स का मतलब

CNF- Confirmed यानी सीट पूरी तरह पक्की हो चुकी है।

RAC- Reservation Against Cancellation यानी आधी सीट मिली है।

WL, GNWL- वेटिंग लिस्ट यानी अभी कोई सीट नहीं मिली है।

ट्रेन टिकट कंफर्म होगा या नहीं?

यह पूरी तरह इस पर निर्भर करता है कि कितनी सीट खाली हैं, कितने लोग कैंसिल करते हैं, ट्रेन का चार्ट कब तैयार होता है और आपका वेटिंग नंबर कितना आगे है। आमतौर पर चार्ट बनने के बाद ही फाइनल कंफर्मेशन पता चलता है। वेटिंग टिकट कंफर्म होने के चांस की बात करें तो अगर आपका टिकट WL 1 से WL 20 के बीच है, तो चांस अच्छा रहता है। WL 20 से ज्यादा है, तो रिस्क बढ़ जाता है। RAC है तो ज्यादातर केस में सीट मिल जाती है।

 

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Pocket Money: अब बच्चों को कैश देने की टेंशन खत्म! Paytm लाया डिजिटल पॉकेट मनी, पेरेंट्स रख सकेंगे खर्च पर नजर
भारत में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला चॉकलेट कौन है? जापान हो गया पीछे...