भारत में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला चॉकलेट कौन है? जापान हो गया पीछे...

Published : May 18, 2026, 04:42 PM IST
Chocolate

सार

भारत अब दुनिया में किटकैट चॉकलेट का सबसे बड़ा बाज़ार बन गया है। ग्राहकों की पसंद के हिसाब से नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और सप्लाई चेन में 'विसीकूलर' लगाने जैसी रणनीतियों ने इस कामयाबी में बड़ा रोल निभाया है।

नई दिल्ली: मीठे के शौकीन हम भारतीयों का चॉकलेट से प्यार लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बात पर अब मशहूर चॉकलेट कंपनी 'किटकैट' (KitKat) ने भी मुहर लगा दी है। कंपनी के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, भारत अब दुनिया में किटकैट की बिक्री के मामले में नंबर एक देश बन गया है। इस रेस में भारत ने जापान, ब्राजील और कई यूरोपीय देशों को भी पीछे छोड़ दिया है।

पिछले करीब 3 सालों से भारत किटकैट के बाज़ार में दूसरे नंबर पर बना हुआ था। लेकिन अब भारत ने दुनिया के 85 देशों को पछाड़कर पहली पोजिशन पर छलांग लगाई है। आज से दस साल पहले भारत इस लिस्ट में दसवें नंबर पर था, जिसके बाद ब्रांड ने देश में तेज़ी से तरक्की की। नेस्ले के ही एक और पॉपुलर ब्रांड मैगी (Maggi) के बाद किटकैट दूसरा ऐसा ब्रांड है, जिसके लिए भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाज़ार बन गया है।

इस बड़ी कामयाबी के पीछे सबसे बड़ी वजह ग्राहकों की पसंद के हिसाब से लगातार नए बदलाव लाना रहा है। किटकैट ने सिर्फ आम बाज़ार तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि प्रीमियम सेगमेंट में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाई। नेस्ले इंडिया के कन्फेक्शनरी डायरेक्टर, जगतीशन गोपीचंदर बताते हैं कि त्योहारों के लिए 'किटकैट सेलिब्रेट', छोटे साइज में 'किटकैट पॉप्स', प्रीमियम रेंज में सॉल्टेड कैरेमल और हेज़लनट फ्लेवर वाले 'किटकैट डिलाइट्स' और रोज़मर्रा के लिए 'किटकैट डुओ' और 'लेमन एंड लाइम' जैसे फ्लेवर्स ने बाज़ार में तहलका मचा दिया।

'विसीकूलर' क्रांति

सिर्फ विज्ञापनों पर भारी-भरकम खर्च ही नहीं, बल्कि नेस्ले ने अपनी सप्लाई चेन में भी बड़े बदलाव किए जो गेम-चेंजर साबित हुए। कंपनी ने दुकानों में चॉकलेट को पिघलने से बचाने के लिए 'विसीकूलर' (Visicoolers - खास तरह के ग्लास डोर वाले फ्रिज) लगाने पर बड़ा निवेश किया। इस कदम से न सिर्फ शहरों में, बल्कि गांवों में भी किटकैट की बिक्री और लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ी।

पिछले वित्त वर्ष (FY25) के आंकड़ों के मुताबिक, अकेले भारत में 395 करोड़ (3,950 मिलियन) से ज़्यादा किटकैट फिंगर्स बेची गईं। इसी के साथ किटकैट भारत में चॉकलेट कैटेगरी में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला ब्रांड बन गया। आज भी, नेस्ले के मैगी नूडल्स के लिए भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाज़ार है, जहां हर साल 500 करोड़ से ज़्यादा मैगी सर्विंग्स की खपत होती है।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Donald Trump Controversy: वॉल स्ट्रीट में मचा हड़कंप, 90 दिनों में ट्रंप ने कर डाले 3,700 से ज़्यादा शेयर सौदे!
8th Pay Commission Big Update: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, आ गई बढ़ी सैलरी आने की पक्की तारीख!