
एक चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इस व्यापारी ने दावा किया है कि भारतीय व्यापारियों के साथ बिजनेस करना काफी मुश्किल है। ग्लोबल सोर्सिंग फील्ड में काम करने वाले जे चेन (Jay Chen) ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जे चेन का कहना है कि भारतीय ग्राहक हमेशा भारी डिस्काउंट चाहते हैं। जे चेन ने अपने वीडियो में यह भी कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में लोग भारतीयों को धोखेबाज (स्कैमर) मानते हैं।
जे चेन ने कीमतों को लेकर भी अपनी बात रखी। उसका दावा है कि भारतीय क्लाइंट्स हमेशा शिकायत करते हैं कि चीनी प्रोडक्ट्स बहुत महंगे हैं। वे अक्सर सिर्फ फ्री सैंपल मांगते हैं। हालांकि, जे चेन ने अपने वीडियो में यह भी बताया कि उसे अपना पहला विदेशी ऑर्डर एक भारतीय क्लाइंट से ही मिला था। इस ऑर्डर ने उसका बिजनेस बढ़ाने में काफी मदद की।
जे चेन के इस वीडियो पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने बताया कि भारत में तगड़ा कॉम्पिटिशन है, इसलिए यहां सस्ते सामान की डिमांड रहती है। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने कहा कि भारतीय ग्राहक बिजनेस में काफी स्मार्ट होते हैं।
दूसरी तरफ, कुछ यूजर्स ने चीनी व्यापारियों पर भी आरोप लगाए। कमेंट्स में लोगों ने कहा कि कई चीनी सेलर शुरुआत में अच्छे सैंपल देते हैं, लेकिन बाद में खराब क्वालिटी का सामान भेज देते हैं। कई लोगों ने बताया कि वे सीधे फैक्ट्री जाकर या लंबे समय तक सैंपल इस्तेमाल करने के बाद ही प्रोडक्ट की क्वालिटी पक्की करते हैं।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।