Blinkit पर करीब 6 घंटे में कितनी होती है कमाई, लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा

Published : Oct 16, 2026, 05:05 PM IST
blinkit delivery earning

सार

10 मिनट में घर बैठे जरूरत का सामान मंगाना हो, तो ब्लिंकिट (Blinkit) जैसे क्विक कॉमर्स ऐप लोगों की जिंदगी आसान बना रहे हैं। ये ऐप न सिर्फ ग्राहकों को सुविधा देते हैं, बल्कि डिलीवरी पार्टनर बनकर कमाई करने का मौका भी देते हैं। ऐसे में सवाल है कि ब्लिंकिट पर डिलीवरी करके कितने पैसे कमाए जा सकते हैं? आइए, एक लॉ स्टूडेंट के अनुभव से समझते हैं।

पढ़ाई के साथ अपने खर्चों के लिए पैसे कमाना चाहते हैं, तो पार्ट-टाइम काम एक ऑप्शन हो सकता है। गुजरात के लॉ स्टूडेंट कवल देसाई ने भी कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट (Blinkit) के डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम शुरू किया और अपने पहले दिन का अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया। कवल ने करीब साढ़े 6 घंटे में 19 ऑर्डर डिलीवर किए और इंसेंटिव व बोनस मिलाकर कुल 608 रुपये कमाए। उनका कहना है कि पढ़ाई के साथ इस तरह का काम उन्हें अपने निजी खर्चों को पूरा करने में मदद कर सकता है।

ब्लिंकिट पर दो घंटे काम करके कितने रुपये कमाए?

कवल देसाई ने X पर बताया कि शुरुआत में उन्होंने करीब दो घंटे काम किया और छह ऑर्डर डिलीवर किए। इस दौरान उनकी कमाई 149 रुपये रही। उनके पास एथर का इलेक्ट्रिक स्कूटर है, इसलिए उन्हें पेट्रोल पर खर्च नहीं करना पड़ा। कवल को यह काम इसलिए भी पसंद आया क्योंकि उन्हें घूमना-फिरना अच्छा लगता है। डिलीवरी के जरिए उन्हें अपने शौक के साथ कुछ कमाई करने का मौका मिला। हालांकि, उनकी प्राथमिकता लॉ की पढ़ाई ही है।

पहले दिन 19 ऑर्डर डिलीवर किए, इतनी हुई कमाई

कवल ने अपने पहले दिन का पूरा हिसाब भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि करीब 6 घंटे 30 मिनट काम करके 19 ऑर्डर डिलीवर किए। इस दौरान डिलीवरी के लिए उन्होंने लगभग 51 किलोमीटर की दूरी तय की। इसमें वापसी के दौरान तय की गई दूरी शामिल नहीं थी। उनके मुताबिक, इस दौरान 508 रुपये की कमाई हुई, जिसमें 75 रुपये का इंसेंटिव भी शामिल था। इसके अलावा, डिलीवरी का तय टारगेट पूरा करने पर उन्हें 100 रुपये का बोनस मिला। इस तरह उनकी कुल कमाई 608 रुपये हो गई।

इलेक्ट्रिक स्कूटर से बचा सफर का खर्च

कवल के अनुभव में इलेक्ट्रिक स्कूटर की भी अहम भूमिका रही। उन्होंने बताया कि वह अपने एथर स्कूटर को घर पर चार्ज करते हैं, इसलिए उस दिन चार्जिंग पर उनका कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं हुई।

पढ़ाई के साथ काम करना क्यों चुना?

कवल ने साफ किया कि उनकी प्रायोरिटी LLB की पढ़ाई है। डिलीवरी का काम उन्होंने अपने कुछ निजी खर्चों को पूरा करने के लिए पार्ट-टाइम ऑप्शन के तौर पर शुरू किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में ब्लिंकिट के साथ काम करने के अनुभव को अच्छा बताया और इसे अपने जैसे छात्रों के लिए उपयोगी ऑप्शन कहा।

इसे भी पढ़ें: PF Alert: कहीं कंपनी ने गलत पीएफ तो नहीं काटा? 31 अक्टूबर से पहले पासबुक में चेक कर लें ये 2 चीजें!

क्या ब्लिंकिट की डिलीवरी से हर दिन इतनी कमाई हो सकती है?

कवल की कमाई का आंकड़ा उन लोगों का ध्यान खींच सकता है, जो पढ़ाई या दूसरे कामों के साथ अतिरिक्त पैसे कमाना चाहते हैं। डिलीवरी से होने वाली कमाई ऑर्डर की संख्या, काम के घंटों, इंसेंटिव और बोनस की शर्तों पर निर्भर कर सकती है।

और पढ़ें: कौन हैं भारतीय-अमेरिकी उदय रुड्डाराजू, जिन्हें OpenAI में मिली डेटा सेंटर और कंप्यूट की कमान?

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Reliance Jio IPO: ईशा अंबानी का वो कॉलेज असाइनमेंट, जिसने बदल दी भारत की इंटरनेट स्पीड
8th Pay Commission: जनवरी 2026 से मिलेगा एरियर? कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा पैसा