
नई दिल्ली. चीन की स्मार्टगैजेट बनाने वाली कंपनी शाओमी ने आज Mi स्मार्टवॉच और Mi TV को लॉन्च किया है। माना जा रहा है कि शाओमी का यह स्मार्टवॉच खास एपल को टक्कर देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, AMOLED कर्व्ड टचस्क्रीन डिस्प्ले जैसे कई खास फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा Mi TV की नई सीरीज को भी लॉन्च किया गया है, जो पिछले मॉडल से काफी स्लीम है।
Mi स्मार्टवॉच
शाओमी स्मार्टवॉच 1.78 इंच का कर्व्ड AMOLED स्क्वेयर टचस्क्रीन डिस्प्ले साथ आता है। यह रिमूवेबल स्ट्रैप्स के साथ आती, जिसमें वाइट, ब्लू, सिल्वर और ब्लैक ऑप्शन मिलता है। शाओमी वॉच स्नैपड्रैगन वियर 3100 4G चिपसेट के साथ आती है। Mi स्मार्टवॉच को पावर देने के लिए इसमें 570mAh की बैटरी दी गई है। जो करीब दो दिन तक का बैकअप देती है। इसमें ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, जीपीएस, इंडिपेंडेंट वाइब्रेशन मोटर के साथ अच्छी साइज का स्पीकर भी दिया गया है। ये वॉटर प्रुफ भी है। इसकी कीमत भारत में करीब 13000 रुपए है। अभी फिलहाल वॉच को चीन में लॉन्च किया गया है।
Mi TV 5 Series
शाओमी ने चीन में Mi TV 5 Pro सीरीज के साथ Mi TV 5 Series को भी लॉन्च किया। प्रो वेरियंट की तरह Mi TV 5 भी 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच के वेरियंट में आता है। टीवी में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें 2 वॉट के दो स्पीकर दिए गए हैं। कंपनी ने अपने पूराने मॉडल Mi TV 4 से काफी स्लिम मॉडल को बाजार में उतारा है। फिलहाल इसको चीन में लॉन्च किया गया है। इसकी भारत में शुरुआती कीमत 30,300 रुपए रखी गई है। कंपनी ने अभी भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई बात नही की है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News