YouTube से कमाई: कुकिंग या क्राफ्ट का है शौक? अपना चैनल शुरू करने के 3 आसान स्टेप्स, ऐसे आएगा पहला पेमेंट

Published : May 05, 2026, 06:08 PM IST

YouTube Income Ideas: क्या आपके हाथ के खाने में जादू है या खाली डिब्बों-बोतलों से कमाल की चीजें (DIY) बना लेते हैं? अगर हां, तो इसी हुनर से घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। यूट्यूब पर आजकल कुकिंग और क्राफ्ट वीडियो की खूब डिमांड है। जानिए शुरुआत कैसे करें… 

PREV
15

स्टेप 1: शुरुआत में महंगा कैमरा नहीं, सिर्फ फोन काफी है

अक्सर लोग सोचते हैं कि चैनल शुरू करने के लिए बहुत पैसा चाहिए, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आपके पास जो स्मार्टफोन है, उसका कैमरा ही काफी है। बस वीडियो शूट करते समय रोशनी (Natural Light) अच्छी होनी चाहिए। अगर आप कुकिंग दिखा रहे हैं, तो '5 मिनट में नाश्ता' या 'कम तेल की रेसिपी' जैसे टॉपिक ज्यादा चलते हैं। अगर क्राफ्ट है, तो 'पुराने कपड़ों का इस्तेमाल' या '₹10 में घर की सजावट' जैसे वीडियो लोग खूब देखते हैं। अपने चैनल का एक प्यारा सा नाम रखें जो लोगों को आसानी से याद हो जाए।

25

स्टेप 2: वीडियो अपलोड करने का सही तरीका

वीडियो तो सब बना लेते हैं, लेकिन उसे सही तरीके से डालना जरूरी है ताकि लोग उसे देखें। वीडियो के ऊपर जो फोटो (Thumbnail) दिखती है, उसे बहुत सुंदर बनाएं। जैसे- तैयार डिश की फोटो या सजे हुए घर की फोटो। इसे देखकर ही लोग क्लिक करते हैं। बोलचाल वाला टाइटल ही चुनें। टाइटल में कठिन शब्द न लिखें। जैसे 'मटके से फाउंटेन कैसे बनाएं' की जगह लिखें 'पुराने मटके को फेंकें नहीं, बनाएं शानदार फाउंटेन'। शुरुआत में छोटे वीडियो (Shorts) ज्यादा डालें, ये जल्दी वायरल होते हैं और इनसे सब्सक्राइबर्स तेजी से बढ़ते हैं।

35

स्टेप 3: पैसे कब और कैसे मिलेंगे?

अब आती है काम की बात। YouTube से पैसा कमाने के लिए आपको कुछ शर्तें पूरी करनी होती हैं। आपके चैनल पर 1,000 सब्सक्राइबर्स और वीडियो देखने का कुल समय (4000 घंटे) पूरा होना चाहिए। जब शर्तें पूरी हो जाती हैं, तो आपको गूगल एडसेंस (Google AdSense) पर अकाउंट बनाना होता है। यहीं आपकी कमाई जमा होती है। जब आपके खाते में 100 डॉलर (करीब ₹9,000) जमा हो जाते हैं, तो यूट्यूब आपके बैंक अकाउंट में पैसे भेज देता है।

45

YouTube से कमाई बढ़ाने के टिप्स

  • हफ्ते में कम से कम 2-3 वीडियो जरूर डालें। गायब होने से चैनल की ग्रोथ रुक जाती है।
  • जब लोग आपसे रेसिपी या क्राफ्ट के बारे में पूछें, तो उन्हें जवाब जरूर दें। इससे लोग आपसे जुड़ाव महसूस करते हैं।
55

डिस्क्लेमर

यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षिक उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें बताए गए तरीके, टिप्स और उदाहरण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध सामान्य जानकारियों और ट्रेंड्स पर आधारित हैं। YouTube से कमाई पूरी तरह आपकी मेहनत, कंटेंट की क्वालिटी, कंसिस्टेंसी और प्लेटफॉर्म की पॉलिसीज पर निर्भर करती है, इसलिए किसी निश्चित आय या सफलता की गारंटी नहीं दी जा सकती। YouTube मोनेटाइजेशन के नियम समय-समय पर बदल सकते हैं, इसलिए आधिकारिक दिशानिर्देशों और नीतियों की पुष्टि करना जरूरी है। साथ ही, किसी भी तरह का निवेश, उपकरण खरीद या समय लगाने से पहले अपने स्तर पर रिसर्च जरूर करें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories