Roof Top Garden Income: अगर आपकी छत खाली पड़ी है, इसे पैसे बनाने वाली जगह में बदल सकते हैं। किचन गार्डन से आप न सिर्फ बाजार का खर्च बचा सकते हैं, बल्कि आस-पास के लोगों को बेचकर मोटी एक्स्ट्रा इनकम भी कर सकते हैं। जानिए कैसे…

Kitchen Garden Income Ideas: क्या आप भी अपनी घर की खाली छत को सिर्फ कपड़े सुखाने के लिए इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आप कमाई का एक बहुत बड़ा मौका छोड़ रहे हैं। आज के दौर में लोग बाजार की केमिकल वाली सब्जियों से परेशान हैं और 'शुद्ध' की तलाश में हैं। ऐसे में आपकी छत आपके लिए पैसे कमाने का जरिया बन सकती है। आइए जानते हैं उन 3 सब्जियों के बारे में, जिन्हें उगाना आसान है और जिनकी डिमांड इतनी है कि पड़ोसी खुद आपके घर आकर खरीदेंगे।

चेरी टमाटर (Cherry Tomato)

आम टमाटर तो सब उगाते हैं, लेकिन चेरी टमाटर काफी हाई डिमांड वाली सब्जी है। यह देखने में सुंदर, खाने में मीठा और सलाद की जान होता है। बाजार में इसकी कीमत आम टमाटर से कहीं ज्यादा होती है। इसे आप बड़े गमलों या प्लास्टिक की बाल्टियों में आसानी से उगा सकते हैं। एक पौधे से ढेर सारे छोटे टमाटर निकलते हैं। पड़ोसियों को इसकी ताजगी और रंगत इतनी पसंद आएगी कि वे इसे हाथों-हाथ खरीद सकते हैं।

रंगीन शिमला मिर्च (Red & Yellow Capsicum)

बाजार में लाल और पीली शिमला मिर्च के दाम हमेशा आसमान छूते हैं। होटल और घरों में सलाद या पिज्जा के लिए इसकी बहुत मांग रहती है। इसे उगाने के लिए आपको बस थोड़ी सी धूप और अच्छी खाद की जरूरत है। बिजनेस के लिए सोच रहे हैं, तो आप अपने पड़ोस में 2-3 घरों को भी इसकी सप्लाई देते हैं, तो यह आपकी रोज की छोटी-मोटी जरूरतों का खर्चा आसानी से निकाल सकती है।

ब्रोकली (Broccoli)

आजकल हर कोई फिटनेस फ्रीक बन रहा है। लोग साधारण गोभी की जगह ब्रोकली को तवज्जो दे रहे हैं। बाजार में एक अच्छी ब्रोकली 50 से 100 रुपए तक की मिलती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह बहुत कम जगह घेरती है और इसे उगाना काफी आसान है। थोड़ा सा सेल्स ट्रिक लगाकर आप अपनी कमाई बना सकते हैं। अपने पड़ोसियों को इसके फायदों के बारे में बताकर उन्हें बेच सकते हैं। घर की उगी 'ऑर्गेनिक' ब्रोकली के लिए लोग खुशी-खुशी पैसे देने को तैयार हो जाते हैं।

शुरुआत कैसे करें?

  • खाली छत पर ऐसी जगह चुनें, जहां 5-6 घंटे अच्छी धूप आती हो।
  • महंगे गमले खरीदने के बजाय पुराने मटके, बाल्टी या क्रेट्स का इस्तेमाल करें।
  • नर्सरी से अच्छी क्वालिटी के बीज लाएं और घर की बनी 'काली खाद' (किचन वेस्ट से बनी) का इस्तेमाल करें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य सूचना और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी बिजनेस-काम को शुरू करने या निवेश करने से पहले कृपया बाजार की स्थिति और व्यक्तिगत संसाधनों का आंकलन स्वयं करें। आर्टिकल में बताए गए मुनाफे के आंकड़े लोकेशन, मेहनत और बाजार की मांग के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Glass Bangles Business Ideas: ₹10 की चूड़ी देगी ₹90 का मुनाफा! छप्परफाड़ कमाई वाले 5 ट्रेंडिंग बिजनेस आइडिया

इसे भी पढ़ें-Concrete Planters Business Ideas: ₹80 में बनाएं कंक्रीट प्लांटर, ₹800 में बेचें! ₹5000 से शुरू करें ये धांसू बिजनेस