- Home
- Business
- Concrete Planters Business Ideas: ₹80 में बनाएं कंक्रीट प्लांटर, ₹800 में बेचें! ₹5000 से शुरू करें ये धांसू बिजनेस
Concrete Planters Business Ideas: ₹80 में बनाएं कंक्रीट प्लांटर, ₹800 में बेचें! ₹5000 से शुरू करें ये धांसू बिजनेस
Business Ideas: आजकल हर कोई अपने घर-गार्डन को स्टाइलिश बनाना चाहता है। आपने भी सुंदर-सुंदर सीमेंट के गमले (Concrete Planters) देखे होंगे। ये सजावट की चीज कमाई का शानदार जरिया बन सकते हैं? सिर्फ ₹5000 में छत या बालकनी से शुरू कर सकते हैं। जानिए कैसे

इस बिजनेस में कितना दम है?
आजकल लोग मिट्टी के पुराने गमलों की जगह मॉडर्न, मिनिमलिस्ट और मजबूत कंक्रीट प्लांटर्स को पसंद कर रहे हैं। ये सस्ते और टिकाऊ होते हैं। इन्हें मनचाहा आकार (Shape) और रंग दिया जा सकता है। इनका रॉ-मटेरियल' (सीमेंट, रेत) हर शहर में आसानी से मिल जाता है।
कंक्रीट प्लांटर का बिजनेस कैसे शुरू करें?
1. कच्चा माल और सांचे (Moulds)
आपको सफेद या ग्रे सीमेंट, रेत (Sand) और कुछ प्लास्टिक के सांचे चाहिए। आप शुरुआत में घर के पुराने डिब्बों या ऑनलाइन मिलने वाले सिलिकॉन मोल्ड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ₹5000 में आप कम से कम 20-30 अलग-अलग डिजाइन के सांचे और सीमेंट खरीद सकते हैं।
2. फिनिशिंग और पेंट
सीमेंट के सूखने के बाद उस पर 'सैंडपेपर' से घिसाई करें ताकि वह चिकना दिखे। इसके बाद आप उस पर ट्रेंडी पेस्टल कलर्स या मेटालिक गोल्ड पेंट कर सकते हैं। यही वो 'प्रीमियम लुक' है जो ग्राहक को पसंद आता है।
3. ब्रांडिंग और मार्केटिंग
अपने ब्रांड का एक अच्छा सा नाम रखें और एक इंस्टाग्राम पेज बनाएं। अपने प्लांटर्स की सुंदर फोटो खींचकर डालें।
कंक्रीट प्लांटर बिजनेस में कितना खर्च आता है?
अगर आप छोटे साइज के डेस्क प्लांटर (जो ऑफिस टेबल या खिड़की पर रखे जाते हैं) से शुरुआत करते हैं, तो इसमें मार्जिन सबसे ज्यादा है। एक छोटा गमला बनाने में आपकी जेब से सिर्फ ₹30 से ₹50 का खर्च आता है। लेकिन जब आप इसे अच्छी फिनिशिंग और पेंट के साथ मार्केट में उतारते हैं, तो यह आसानी से ₹150 से ₹250 के बीच बिक जाता है। गार्डन और बालकनी के लिए इस्तेमाल होने वाले बड़े साइज के गमलों की डिमांड हमेशा बनी रहती है। इन्हें बनाने में सीमेंट और रेत की मात्रा थोड़ी ज्यादा लगती है, जिससे इसकी लागत ₹100 से ₹150 के आसपास बैठती है। बाजार में ऐसे डिजाइनर गमलों की कीमत ₹500 से ₹800 तक होती है। अगर आप नर्सरी या किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए थोक में सप्लाई करते हैं, तो एक ही ऑर्डर में आप ₹350 से ₹650 तक की बचत कर सकते हैं।
महीने में कितनी होगी कमाई?
मान लीजिए आप शुरुआत में बहुत बड़े स्तर पर काम नहीं कर रहे और दिनभर में सिर्फ 5 गमले ही बेच पाते हैं। इस औसत से भी आप महीने के अंत में अपनी मेहनत और खर्च निकालकर ₹15,000 से ₹30,000 तक की शुद्ध कमाई (Net Profit) कर सकते हैं। जैसे-जैसे आपका ब्रांड बढ़ेगा और आप ऑनलाइन मार्केटप्लेस से जुड़ेंगे, यह आंकड़ा कहीं ज्यादा ऊपर जा सकता है।
कहां बेचें अपने कंक्रीट प्लांटर?
लोकल नर्सरी: अपने शहर की नर्सरी वालों से बात करें। वे अक्सर थोक में ऐसे गमले खरीदने को तैयार रहते हैं।
ऑनलाइन मार्केटप्लेस: Amazon, Flipkart और Etsy जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इन यूनिक डिजाइन वाले गमलों की भारी डिमांड है।
कॉर्पोरेट गिफ्टिंग: ऑफिस डेकोरेशन के लिए लोग थोक में ऑर्डर देते हैं। उनसे संपर्क कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी बिजनेस को शुरू करने में जोखिम (Risk) शामिल होता है। आर्टिकल में बताए गए मुनाफे के आंकड़े और लागत आपके शहर, मार्केट की डिमांड और आपकी मेहनत पर निर्भर करते हैं। हम किसी भी तरह के आर्थिक लाभ या हानि की गारंटी नहीं देते हैं। निवेश या बिजनेस शुरू करने से पहले अपनी ओर से मार्केट रिसर्च करें और एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

