MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Business Ideas: हर महीने 1 लाख कमाने का दम रखते हैं ये 5 बिजनेस, सिर्फ ₹50 हजार से शुरू

Business Ideas: हर महीने 1 लाख कमाने का दम रखते हैं ये 5 बिजनेस, सिर्फ ₹50 हजार से शुरू

Business Ideas Under 50K: आज के समय सिर्फ सैलरी पर गुजारा करना आसान नहीं है। महंगाई बढ़ रही है, खर्चे बढ़ रहे हैं और सेविंग घटती जा रही है। ऐसे में हर कोई खुद का बिजनेस करना चाहता है। आज हम आपको 5 ऐसे बिजनेस आइडियाज बता रहे हैं, जो डिमांड में हैं।

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Jan 27 2026, 06:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

LED बल्ब असेंबलिंग बिजनेस

बिजली बचाने के लिए LED बल्ब की डिमांड लगातार बढ़ रही है। खासकर छोटे शहरों और कस्बों में इसकी मांग काफी ज्यादा है। यह बिजनेस 30,000 से 50,000 रुपए के निवेश में शुरू किया जा सकता है, जिसमें रॉ मटेरियल, बेसिक टूल्स और पैकिंग शामिल होती है। एक LED बल्ब पर औसतन 15-30 रुपए का मुनाफा निकल आता है। अगर रोज 100-150 बल्ब भी असेंबल होते हैं, तो महीने की कमाई 60,000 से 1 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। लोकल इलेक्ट्रॉनिक दुकानों और होलसेलर्स से जुड़कर बिक्री आसानी से बढ़ाई जा सकती है।

25
Image Credit : Gemini

प्रिंट-ऑन-डिमांड बिजनेस

यूनिक डिजाइन वाली टी-शर्ट, मग और मोबाइल कवर का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इस बिजनेस की खास बात यह है कि इसमें स्टॉक रखने की जरूरत नहीं होती है। शुरुआत में वेबसाइट, सैंपल और मार्केटिंग मिलाकर 20,000 से 40,000 रुपए का खर्च आता है। एक प्रोडक्ट पर औसतन 300-700 रुपए तक का मार्जिन बन सकता है। अगर महीने में 150-200 ऑर्डर मिल जाएं, तो 70,000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई हो सकती है।

Related Articles

Related image1
प्राइवेट जॉब नहीं करनी? इन 5 इको-फ्रेंडली बिजनेस से खूब छापेंगे पैसा!
Related image2
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
35
Image Credit : Getty

मसाला पैकिंग और सेलिंग बिजनेस

घर में बने शुद्ध मसालों की डिमांड हमेशा से बनी हुई है। हेल्थ-कॉन्शियस लोग इसे खूब पसंद करते हैं। इस काम को 25,000 से 50,000 रुपए के निवेश में शुरू किया जा सकता है, जिसमें रॉ मटेरियल, ग्राइंडिंग और पैकिंग खर्च शामिल होता है। एक किलो मसाले पर 150-300 रुपए तक का मुनाफा निकल आता है। लोकल दुकानों और वॉट्सऐप ऑर्डर से बिक्री शुरू करके महीने की कमाई 50,000 से 90,000 रुपए तक पहुंच सकती है, जो धीरे-धीरे बढ़ती जाती है।

45
Image Credit : Gemini

डिटर्जेंट और लिक्विड क्लीनर बिजनेस

डिटर्जेंट, फिनाइल और फ्लोर क्लीनर जैसे प्रोडक्ट्स की मांग हर घर में रहती है। इस बिजनेस की शुरुआत 30,000 से 45,000 रुपए में की जा सकती है, जिसमें रॉ मटेरियल, ड्रम और पैकिंग शामिल होती है। एक लीटर प्रोडक्ट पर औसतन 25-40 का मुनाफा मिलता है। लोकल किराना दुकानों से जुड़कर अगर रोज की बिक्री बन जाए, तो महीने की इनकम 60,000 से 1 लाख रुपए तक हो सकती है। यह बिजनेस स्थिर और लो-रिस्क माना जाता है।

55
Image Credit : Gemini

डिजिटल सर्विस सेंटर

आज भी बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन फॉर्म, सरकारी योजनाओं और डिजिटल सर्विसेज के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं। एक छोटा डिजिटल सर्विस सेंटर 40,000 से 50,000 रुपए में शुरू किया जा सकता है, जिसमें लैपटॉप, प्रिंटर और इंटरनेट शामिल है। हर सर्विस पर 20 से 200 रुपए तक की फीस मिलती है। हर दिन 30-40 कस्टमर भी आ जाएं, तो महीने की कमाई 50,000 से 80,000 रुपए तक पहुंच सकती है। समय के साथ ये बिजनेस भरोसे और रेफरल पर चलता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखी गई हैं। यहां बताए गए बिजनेस आइडियाज आपके पर्सनल एक्सपीरिएंस, क्षमता और लोकल कंडीशन के आधार पर अलग रिजल्ट दे सकते हैं। निवेश करने से पहले हमेशा खुद रिसर्च करें और वित्तीय या कानूनी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
22 carat gold rate: गिरावट के 5 दिन बाद फिर से चमका सोना, जानें क्या है लेटेस्ट दाम
Recommended image2
India US Trade Deal: जानें किन भारतीय प्रोडक्ट्स पर जीरो टैरिफ करेगा अमेरिका?
Recommended image3
Train Ticket Cancellation New Rule: इन ट्रेनों में टिकट कैंसिल करने पर पछताएंगे, रिफंड में नहीं मिलेगी चवन्नी
Recommended image4
Ayushman Bharat: क्या आपका नजदीकी अस्पताल आयुष्मान कार्ड से फ्री इलाज करता है? 1 मिनट में चेक करें
Recommended image5
Stock Market Alert: बाजार की रिकॉर्ड तेजी में भी इन 5 स्टॉक्स ने दिया 440 वोल्ट का झटका
Related Stories
Recommended image1
प्राइवेट जॉब नहीं करनी? इन 5 इको-फ्रेंडली बिजनेस से खूब छापेंगे पैसा!
Recommended image2
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved