Best FD for Senior Citizens: रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सबसे सेफ ऑप्शन माना जाता है। कई स्मॉल फाइनेंस, प्राइवेट और सरकारी बैंक सीनियर सिटीजन को 8.60% तक का तगड़ा ब्याज दे रहे हैं। हालांकि, पैसा लगाने से पहले अलग-अलग अवधि (टेन्योर) के रेट्स जरूर चेक कर लें।
Highest FD Interest Rates: रिटायरमेंट के बाद ज्यादातर लोग अपनी जमा-पूंजी को ऐसी जगह लगाना चाहते हैं, जहां से बिना किसी रिस्क के रेगुलर इनकम आती रहे। ऐसे में सीनियर सिटीजन के लिए बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक शानदार ऑप्शन है। कई बैंक बुजुर्गों को आम लोगों के मुकाबले ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। कुछ चुनिंदा बैंकों में तो FD पर 8.60% तक का रिटर्न मिल रहा है।
सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले स्मॉल फाइनेंस बैंक
- उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) सीनियर सिटीजन को सबसे ज्यादा 8.60% तक का ब्याज दे रहा है।
- सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) में अधिकतम 8.50% का रिटर्न मिल रहा है।
- इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank) भी 8.50% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।
- ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक (ESAF Small Finance Bank) में भी बुजुर्गों को 8.50% तक का फायदा मिल रहा है।
प्राइवेट बैंकों के FD रेट्स
- प्राइवेट सेक्टर में डीसीबी बैंक (DCB Bank) सबसे आगे है। यहां सीनियर सिटीजन को 8.00% तक का ब्याज मिल रहा है।
- बंधन बैंक (Bandhan Bank) अधिकतम 7.95% का ब्याज दे रहा है।
- इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 7.75% तक का रिटर्न मिल रहा है।
- यस बैंक (Yes Bank) भी बुजुर्गों को 7.75% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) में अधिकतम 7.35% का ब्याज मिल रहा है।
- एक्सिस बैंक (Axis Bank) 7.25% तक का रिटर्न दे रहा है।
- कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में भी 7.25% तक का ब्याज मिल रहा है।
- आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) सीनियर सिटीजन को 7.20% तक का ब्याज दे रहा है।
- एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में अधिकतम 7.10% का रिटर्न मिल रहा है।
सरकारी बैंकों के FD रेट्स
- सरकारी बैंकों की बात करें तो बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) सबसे ज्यादा 7.45% तक का ब्याज दे रहा है।
- पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab and Sind Bank) में अधिकतम 7.35% का रिटर्न मिल रहा है।
- इंडियन बैंक (Indian Bank) 7.30% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।
- बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) में सीनियर सिटीजन को 7.25% तक का ब्याज मिल रहा है।
- पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अधिकतम 7.10% का रिटर्न दे रहा है।
- केनरा बैंक (Canara Bank) भी बुजुर्गों को 7.10% तक का ब्याज दे रहा है।
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अधिकतम 7.05% का ब्याज मिल रहा है।
निवेश करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
FD कराते समय सिर्फ सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले बैंक को ही मत देखिए। हर बैंक में अलग-अलग अवधि (टेन्योर) के हिसाब से ब्याज दरें अलग होती हैं। इसलिए, आप जितने समय के लिए पैसा जमा करना चाहते हैं, उस खास अवधि के रेट्स जरूर चेक कर लें।




