Earn Money from Waste Material: अगर आपके घर में पुराने टायर, कांच की बोतलें या बेकार प्लास्टिक पड़ा है, तो उसे फेंकने की बजाय आप शानदार इको-फ्रेंडली बिजनेस शुरू कर सकते हैं। बस थोड़ी सी सफाई और रंगों के इस्तेमाल से इन बेकार चीजों को खूबसूरत होम डेकोर आइटम्स में बदला जा सकता है।आज के दौर में ऐसे हैंडमेड-यूनिक प्रोडक्ट्स की बाजार में काफी डिमांड है।
Home Based Business Ideas: क्या आपके घर की छत या गैरेज में पुराने टायर, प्लास्टिक की बोतलें और फालतू कबाड़ पड़ा है? जिसे आप कचरा समझ रहे हैं, दरअसल वो बड़े काम के हैं। आज के दौर में लोग बोरिंग प्लास्टिक की चीजों को छोड़कर इको-फ्रेंडली (Eco-friendly) और हाथ से बनी (Handmade) यूनिक चीजों के दीवाने हो रहे हैं। इसे आप बिजनेस के जरिए कमाई में बदल सकते हैं। सबसे अच्छी बात कि इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको कोई बड़ी दुकान या लाखों रुपए नहीं चाहिए। आप अपने घर के एक कोने से इसे शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
पुराने टायर-बोतलों से क्या-क्या बनाया जा सकता है?
कबाड़ से आप ऐसी चीजें बना सकते हैं, जो कैफे, गार्डन और ड्राइंग रूम की शान बढ़ा दें। पुराने टायर से शानदार 'गार्डन सिटिंग', रंग-बिरंगे गमले या पालतू जानवरों के लिए बेड बना सकते हैं। कांच और प्लास्टिक की बोतलों को पेंट करके मैजिकल लैंप, फ्लावर वास या पेन स्टैंड का रूप दे सकते हैं। वहीं, पुरानी लकड़ी से विंटेज स्टाइल की नेमप्लेट या की-होल्डर बना सकते हैं।
काम शुरू करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
स्टेप 1: सबसे पहले अपने घर का कबाड़ इकट्ठा (कलेक्शन) करें। अगर कम पड़े, तो पड़ोसियों या कबाड़ी वाले से सस्ते में टायर और बोतलें उठा लें।
स्टेप 2: पुराने टायरों को अच्छे से धोकर सुखा लें। बोतलों के स्टिकर हटाकर उन्हें अच्छी तरह से साफ कर लें।
स्टेप 3: अब अपनी क्रिएटिविटी दिखाइए। अच्छे क्वालिटी के एक्रिलिक पेंट या स्प्रे पेंट का इस्तेमाल कर टायर पर जूट की रस्सी लपेटकर उसे एक सोफे जैसा लुक दें।
स्टेप 4: ध्यान रखिए कि कोई भी चीज जितनी फिनिशिंग के साथ बनी होगी, उसकी कीमत उतनी ही ज्यादा मिलेगी, तो फिनिशिंग एकदम शानदार तरीके से दें।
कहां और कैसे बेचें?
इन चीजों को बनाने से ज्यादा जरूरी है उसे सही लोगों तक पहुंचाना, ताकि आपकी कमाई हो सके। अपनी बनाई चीजों की अच्छी फोटो खींचकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम ))(Instagram) और फेसबुक (Facebook) पर डालें। होम डिकोर (Home Decor) ग्रुप्स ज्वॉइन करें। वॉट्सऐप (WhatsApp) पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को फोटो भेजें। शुरुआत यहीं से होगी। इसके अलावा अपने आसपास की नर्सरी या किसी कूल कैफे में जाकर बात करें। वो आपके बनाए गमले और सजावटी सामान रखने के लिए तैयार हो सकते हैं।
कितनी होगी कमाई?
अगर आप एक टायर को 100 रुपए में लेते हैं और उस पर 200 रुपए का रंग-रस्सी का खर्च करते हैं, तो वह मार्केट में आराम से 1,500 से 2,500 रुपए तक बिकता है। अगर महीने में आप सिर्फ 20 ऐसी चीजें भी बेच लेते हैं, तो बड़े आराम से 30,000 रुपए महीने तक कमा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और और शैक्षिक उद्देश्य (Educational Purpose) के लिए है। यहां दिए गए कमाई के आंकड़े अनुमानित हैं। किसी भी बिजनेस में सफलता आपकी मेहनत, हुनर और मार्केट की स्थिति पर निर्भर करती है। ₹30,000 की कमाई एक अनुमान है, यह कम या ज्यादा भी हो सकती है। कोई भी निवेश करने या काम शुरू करने से पहले बाजार की रिसर्च और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें-Vertical Garden Business Idea: पुरानी बोतलों को पेंट कर बनाएं वर्टिकल गार्डन, घर बैठे होगी तगड़ी कमाई!
इसे भी पढ़ें-Business Idea for Women: घर बैठे सिल्वर ज्वैलरी डिजाइन करें, कमाएं 50k तक महीना!
