23 हज़ार सैलरी, 3 लाख का कर्ज़! पार्टी-स्पा के शौक में बर्बाद हो गया 27 साल का लड़का

Published : Jul 13, 2026, 04:28 PM IST
23 हज़ार सैलरी, 3 लाख का कर्ज़! पार्टी-स्पा के शौक में बर्बाद हो गया 27 साल का लड़का

सार

27 वर्षीय युवक फिजूलखर्ची के कारण 3 लाख के कर्ज में फँस गया। 23,000 की सैलरी में वह कर्ज नहीं चुका पा रहा है। ऑनलाइन मदद मांगने पर उसे खर्चों में कटौती कर धीरे-धीरे कर्ज चुकाने की सलाह मिली।

आजकल ऐसे युवाओं की संख्या बढ़ रही है जो अपनी ही गलतियों की वजह से कर्ज के जाल में फंस जाते हैं। इसका ताजा उदाहरण 27 साल का एक लड़का है, जो पार्टियों और महंगे स्पा पर अंधाधुंध खर्च करके 3 लाख रुपये से ज्यादा के कर्ज में डूब गया। अब उसने ऑनलाइन मदद की गुहार लगाई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर उसने "मैं अपनी बेवकूफी की वजह से कर्ज के जाल में फंस गया" टाइटल के साथ अपनी कहानी शेयर की है। उसने अपनी खराब आर्थिक हालत को खुलकर स्वीकार किया है। साथ ही, उसने अपने चार पर्सनल लोन और तीन क्रेडिट कार्ड के बकाया पेमेंट का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

सैलरी सिर्फ 23,000, कैसे चुकाए कर्ज?

लड़के ने अपनी मजबूरी बताते हुए लिखा, "प्लीज कोई सही सलाह दीजिए। मैंने इन सभी कर्जों को एक साथ चुकाने के लिए 3 लाख रुपये के एक और पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करने की कोशिश की। लेकिन मेरी मौजूदा हालत देखकर सभी बैंकों ने मेरा आवेदन खारिज कर दिया। अभी मेरी इन-हैंड सैलरी सिर्फ 23,000 रुपये है। घर का किराया और दूसरे जरूरी खर्चे निकालने के बाद, मैं कर्ज चुकाने के लिए हर महीने 4,000 रुपये भी नहीं बचा पा रहा हूं।"

उसने बताया कि वह अपने परिवार में अकेला कमाने वाला है। उसने अपने क्रेडिट कार्ड के 80% बकाये को ईएमआई (EMI) में बदलवा लिया है, लेकिन उसे भी चुकाने में मुश्किल हो रही है। बहुत ज़्यादा कर्ज लेने की वजह से उसका सिबिल (CIBIL) स्कोर भी 770 से गिरकर 765 पर आ गया है।

लोगों ने क्या कहा?

इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। यूजर्स ने लड़के को दो तरह की मुख्य सलाहें दीं…

  • सेटलमेंट की निगेटिव सलाह: एक यूजर ने लिखा, "अगर कोई तुम्हें नया लोन नहीं दे रहा है, तो फिलहाल सभी EMI देना बंद कर दो। सैलरी आते ही पैसा किसी दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर लो। बाद में तीनों प्राइवेट लेंडर्स और क्रेडिट कार्ड कंपनियों से बात करके वन-टाइम सेटलमेंट के लिए कहो।"
  • जिम्मेदारी से चुकाने की पॉजिटिव सलाह: एक दूसरे यूजर ने इस आइडिया को गलत बताते हुए कहा, "ये गलती बिल्कुल मत करना। तुम्हारी उम्र अभी सिर्फ 27 साल है, अपनी क्रेडिट हिस्ट्री अभी से खराब मत करो। 3 लाख रुपये कोई बहुत बड़ी रकम नहीं है, यह तुम्हारी करीब 10 महीने की सैलरी है। अगर तुम पैसों का अनुशासन रखो और मेहनत करो, तो अगले 12 से 36 महीनों में यह कर्ज पूरी तरह चुका सकते हो।"

ज़्यादातर लोगों ने लड़के की इस बात के लिए तारीफ की कि उसने अपनी गलती मानी। उन्होंने उसे सलाह दी कि अब उसे अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल पर ब्रेक लगाना चाहिए और एक सख्त बजट बनाकर धीरे-धीरे अपनी आर्थिक स्थिति सुधारनी चाहिए।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

UK में पढ़ रही भारतीय छात्रा की सलाह वायरल, बोली- यही गलती कर रहे हैं ज्यादातर इंटरनेशनल स्टूडेंट्स
₹1 लाख से कम है महीने की सैलरी? करियर एक्सपर्ट ने बताया कब और क्यों करना चाहिए जॉब स्विच