
Best Government Jobs: सरकारी नौकरी का मतलब अब सिर्फ नौकरी की सुरक्षा नहीं रह गया है। आज की युवा पीढ़ी सैलरी के साथ ऐसी नौकरी चाहती है, जहां छुट्टियां, मेडिकल सुविधा, घर-यात्रा से जुड़े फायदे और निजी जिंदगी के लिए भी पर्याप्त समय मिले। इसी वजह से बैंकिंग, रेगुलेटरी संस्थानों और कुछ सरकारी वित्तीय संस्थानों की नौकरियां युवाओं का ध्यान खींचती हैं। और शायद यही वजह है कि कुछ सरकारी और सरकारी सेक्टर की नौकरियाों का युवाओं के बीच जबरदस्त क्रेज है। लेकिन सवाल है कि आखिर वो कौन-सी 5 नौकरियां हैं? जानने के लिए वीडियो देखें-
SBI की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक प्रोबेशनरी ऑफिसर को साल में 33 दिन प्रिविलेज लीव और 12 दिन कैजुअल लीव मिलती है। इसके अलावा सिक लीव, मैटरनिटी लीव और पात्र कर्मचारियों के लिए 2 साल तक की सैबेटिकल लीव का प्रावधान है। बैंक की वेबसाइट पर मुंबई सेंटर के लिए PO का शुरुआती टोटल CTC ₹18.67 लाख बताया गया है। मेडिकल कवर और लीव ट्रेवल कंसेशन भी पैकेज का हिस्सा हैं।
RBI Grade B को युवाओं के बीच आकर्षक करियर विकल्प बनाने में इसकी सैलरी और सुविधाओं की बड़ी भूमिका है। लेटेस्ट आधिकारिक भर्ती सूचना में शुरुआती बेसिक पे ₹78,450 और करीब ₹1.50 लाख की शुरुआती मासिक ग्रॉस एमोल्यूमेंट्स बताई गई थीं। बैंक आवास, मेडिकल सुविधा, लीव फेयर कंसेशन और रियायती लोन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। छुट्टियां RBI के लागू सेवा नियमों के अनुसार होती हैं।
ये भी पढ़ें- कौन थे आरएन काव? भारत के पहले RAW चीफ, जिन्होंने बदली देश की खुफिया व्यवस्था
NABARD Grade A भी उन युवाओं के लिए विकल्प है जो वित्त, ग्रामीण विकास और बैंकिंग से जुड़े काम में करियर बनाना चाहते हैं। लेटेस्ट भर्ती में शुरुआती बेसिक पे ₹44,500 और करीब ₹1 लाख शुरुआती मासिक ग्रॉस एमोल्यूमेंट्स बताई गई थीं। आवास, मेडिकल सुविधा, LTC और रियायती लोन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
LIC में असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर की नौकरी भी अच्छी सैलरी और कर्मचारी सुविधाओं के कारण चर्चा में रहती है। लेटेस्ट भर्ती में बेसिक पे ₹88,635 और ‘A’ क्लास शहर में करीब ₹1.26 लाख मासिक शुरुआती कुल एमोल्यूमेंट्स बताई गई थीं। इसमें LTC, मेडिकल और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- DUSU अध्यक्ष को कितनी सैलरी मिलती है? चुनाव जीतने के बाद क्या-क्या सुविधाएं, जानिए
केंद्र सरकार की नौकरियों में छुट्टियों का सिस्टम संबंधित CCS लीव रूल्स के तहत चलता है। अर्जित अवकाश, हाफ-पे लीव और दूसरी छुट्टियों के अलावा पात्र कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। नियमों के अनुसार CCL में पहले 365 दिनों के लिए 100% और अगले 365 दिनों के लिए 80% लीव सैलरी का प्रावधान है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।