कौन थे आरएन काव? भारत के पहले RAW चीफ, जिन्होंने बदली देश की खुफिया व्यवस्था

Published : Sep 22, 2026, 01:31 PM IST
RN Kao Biography

सार

Who Was RN Kao: कौन थे आरएन काव? जानिए भारत की खुफिया एजेंसी RAW के पहले चीफ की शानदार कहानी। उनके जीवन, जासूसी करियर और RAW की नींव से जुड़ी खास बातें।

RN Kao Biography: भारत की सबसे चर्चित खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी RAW का नाम आपने कई बार सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस एजेंसी को खड़ा करने वाला शख्स कौन था? उनका नाम था रामेश्वर नाथ काव, जिन्हें आरएन काव के नाम से जाना जाता है। अब उनकी कहानी बड़े पर्दे पर भी दिखाई जाएगी। हाल ही में करण जौहर ने रॉ की स्थापना के 58 साल पूरे होने पर उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। जिसके बाद लोगों के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर आरएन काव कौन थे?

कौन थे आरएन काव?

आरएन काव का जन्म 1918 में बनारस में हुआ था। उन्होंने लखनऊ और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। साल 1940 में उन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा पास की और पुलिस सेवा में शामिल हुए। आजादी के बाद उन्होंने इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी IB में काम किया। काव को प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की सुरक्षा की जिम्मेदारी से जुड़ा काम भी मिला। इसी दौरान उन्होंने खुफिया कामकाज की बारीकियों को करीब से समझा।

ये भी पढ़ें- VIT से B.Tech फिर IAS... कौन हैं गयाजी के DM शशांक शुभंकर, जिनके जिम्मे पितृपक्ष मेला 2026

काव ने क्यों बनाई RAW?

1962 में चीन के साथ युद्ध के दौरान भारत की खुफिया व्यवस्था की कई कमजोरियां सामने आईं। इसके बाद विदेशों से जुड़ी खुफिया जानकारी जुटाने के लिए अलग एजेंसी की जरूरत महसूस हुई। इसी सोच के तहत 1968 में RAW की स्थापना हुई और आरएन काव इसके पहले प्रमुख बने। उन्होंने करीब नौ साल तक इस एजेंसी की कमान संभाली और इसे एक व्यवस्थित बाहरी खुफिया तंत्र के रूप में तैयार किया।

1971 की जंग में अहम भूमिका

आरएन काव के करियर का सबसे महत्वपूर्ण दौर 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध माना जाता है। उस समय RAW ने पूर्वी पाकिस्तान में चल रहे मुक्ति आंदोलन से जुड़ी खुफिया गतिविधियों में अहम भूमिका निभाई। इसी संघर्ष के बाद पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश एक स्वतंत्र देश बना।

ये भी पढ़ें- DUSU अध्यक्ष को कितनी सैलरी मिलती है? चुनाव जीतने के बाद क्या-क्या सुविधाएं, जानिए

बेहद गोपनीय जिंदगी, लेकिन बड़ा असर

काव का काम ऐसा था जिसमें सफलता का शोर नहीं होता था। वह लंबे समय तक सार्वजनिक चर्चा से दूर रहे। 1977 तक RAW का नेतृत्व करने के बाद उन्होंने आगे भी सरकार के साथ सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण काम किए। 2002 में उनका निधन हो गया। आज आरएन काव को भारत की आधुनिक खुफिया व्यवस्था तैयार करने वाले प्रमुख अधिकारियों में गिना जाता है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

VIT से B.Tech फिर IAS... कौन हैं गयाजी के DM शशांक शुभंकर, जिनके जिम्मे पितृपक्ष मेला 2026
DUSU अध्यक्ष को कितनी सैलरी मिलती है? चुनाव जीतने के बाद क्या-क्या सुविधाएं, जानिए