Who is IAS Shashank Shubhankar: गयाजी में पितृपक्ष मेला 2026 की कमान संभाल रहे IAS शशांक शुभंकर कौन हैं? जानिए उनकी पढ़ाई, IAS बनने का सफर और प्रशासनिक करियर की खास बातें।
Shashank Shubhankar Biography: गयाजी में पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियां तेज हैं। 25 सितंबर से शुरू होने वाले इस मेले में देशभर से श्रद्धालु पिंडदान और तर्पण के लिए गया पहुंचेंगे। ऐसे बड़े धार्मिक आयोजन में भीड़, सुरक्षा, ट्रैफिक और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को संभालना जिला प्रशासन के लिए बड़ी जिम्मेदारी होती है। इस बार इसकी कमान गया के डीएम शशांक शुभंकर के हाथों में है। जिला प्रशासन की ओर से टेंट-पंडाल, रोशनी, जनरेटर, स्वास्थ्य और पुलिस कैंप के साथ सुरक्षा के लिए CCTV और ड्रोन कैमरों की व्यवस्था की जा रही है। इस बीच जानिए IAS शशांक शुभंकर कौन हैं? उनका एजुकेशन, करियर समेत जरूरी डिटेल।
कौन हैं IAS शशांक शुभंकर? जानिए एजुकेशन
शशांक शुभंकर 2014 बैच के बिहार कैडर के IAS अधिकारी हैं। बिहार सरकार के आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक उनका जन्म 11 सितंबर 1991 को हुआ और उनका मूल राज्य झारखंड है। उन्होंने VIT वेल्लोर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किया है। सरकारी रिकॉर्ड में भी उनकी शैक्षणिक योग्यता B.Tech दर्ज है।
IAS शशांक शुभंकर का करियर
शशांक शुभंकर ने प्रशासनिक सेवा में आने के बाद बिहार में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। उपलब्ध सेवा रिकॉर्ड के मुताबिक वह भोजपुर में डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (DDC)-cum-CEO, इसके बाद समस्तीपुर के जिलाधिकारी और फिर नालंदा के डीएम रहे। केंद्र सरकार के एक रिकॉर्ड के अनुसार 2015 के दौरान उन्होंने युवा मामले एवं खेल मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्रेटरी के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें- ‘मैं इतनी दूर से आपके लिए आया हूं...’ बिहार में राहत बांटने पहुंचे युवक का VIDEO क्यों हुआ वायरल?
2025 में मिली गयाजी की कमान
बिहार सरकार के प्रशासनिक फेरबदल के बाद शशांक शुभंकर ने जून 2025 में गया के जिलाधिकारी का पद संभाला। गया जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी वह वर्तमान में District Magistrate के रूप में दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें- Viral Video: अमेरिका छोड़ बिहार के गांव में क्यों बसा लिया घर? बर्तन-कपड़े खुद धोती है ये महिला
पितृपक्ष मेले की तैयारियों पर फोकस
गया में इस समय उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में पितृपक्ष मेला 2026 का सफल संचालन शामिल है। आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक मेला 25 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए टेंट-पंडाल, टेबल-कुर्सियां, लाइट, साउंड और जेनरेटर जैसी व्यवस्थाओं के अलावा स्वास्थ्य और पुलिस कैंप की भी तैयारी की जा रही है। मेला क्षेत्र में CCTV, ड्रोन और वीडियो कैमरों की व्यवस्था की जा रही है। तमाम प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच पितृपक्ष शुरू होने से पहले गया के डीएम शशांक शुभंकर की भूमिका खास हो गई है।
