Hope Singh Viral Video: अमेरिका की चकाचौंध छोड़ बिहार के गांव में क्यों बसीं होप सिंह? बर्तन-कपड़े खुद धोने वाली इस अमेरिकी महिला की कहानी और फैसले की वजह आपको हैरान कर देगी। देखें वीडियो।

American Woman Living in Bihar Village: आमतौर पर लोग बेहतर सुविधाओं और अच्छी कमाई की उम्मीद में भारत से अमेरिका जाते हैं, लेकिन अमेरिकी महिला होप सिंह ने इसका उलटा रास्ता चुना। अमेरिका के अटलांटा में पली-बढ़ी होप अब अपने भारतीय पति अभिषेक सिंह और बेटे के साथ बिहार के एक छोटे से गांव में रह रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो सामने आने के बाद लोग उनकी जिंदगी और भारत आने की वजह जानना चाहते हैं। जानिए आखिर अमेरिका की जिंदगी छोड़ बिहार के गांव क्यों आईं और यहां रहने का फैसला क्यों लिया?

अमेरिका की जिंदगी छोड़ गांव क्यों आईं?

होप की शादी अभिषेक सिंह से 2023 में हुई थी। अभिषेक होटल और मेहमाननवाजी के कारोबार से जुड़े हैं। होप के मुताबिक, अमेरिका में रहते हुए भी उनके मन में हमेशा ऐसी जिंदगी जीने की इच्छा थी, जिसमें वह प्रकृति के करीब रहें, अपना खाना खुद उगाएं और परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सकें।

अक्टूबर 2025 में वह पहली बार भारत आई थीं। इसके बाद उन्होंने पति और बेटे के साथ बिहार में करीब छह महीने रहने का फैसला किया। अब वह आगे चलकर भारत में स्थायी रूप से रहने के बारे में भी सोच रही हैं। हालांकि, उनकी अमेरिकी नागरिकता अभी बरकरार है और वह भारत की प्रवासी नागरिकता यानी ओसीआई हासिल करने की प्रक्रिया में हैं।

View post on Instagram
 

ये भी पढ़ें- Viral Video: बेटी के Google ऑफिस पहुंचे मम्मी-पापा, चेहरे की खुशी ने जीता इंटरनेट का दिल

बर्तन धोने से रोटी बनाने तक बदली दिनचर्या

गांव आने के बाद होप की रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। वह हाथ से बर्तन धोती हैं, कपड़े साफ करती हैं और घर का देसी खाना बनाती हैं। उनके वीडियो में वह कुर्ता और साड़ी पहने भी नजर आती हैं।

लेकिन गांव की जिंदगी उनके लिए हर समय आसान नहीं रही। होप बताती हैं कि अमेरिका में वह सिंक में गर्म और साफ पानी से बर्तन धोने की आदी थीं। यहां कई काम अलग परिस्थितियों में करने पड़ते हैं। उनके लिए असली चुनौती काम करना नहीं, बल्कि उस माहौल और सीमित सुविधाओं के साथ खुद को ढालना रहा।

View post on Instagram
 

View post on Instagram
 

ये भी पढ़ें- Viral Video: दिल्ली में बुजुर्गों ने मॉर्निंग वॉक को बना दिया म्यूजिकल महफिल, देखें वीडियो

‘सुविधाएं ज्यादा थीं, लेकिन परिवार का साथ अलग है’

होप अमेरिका और बिहार की तुलना करते हुए किसी एक जगह को पूरी तरह बेहतर नहीं बतातीं। उनके मुताबिक, अमेरिका में सुविधाएं ज्यादा हैं, लेकिन महंगाई, काम का दबाव और परिवार के लिए कम समय जैसी परेशानियां भी हैं।

वहीं बिहार के गांव में साधन सीमित हैं, लेकिन उन्हें पति के परिवार से अपनापन और अपने बेटे के लिए परिवार का भरपूर साथ मिला है। वह खास तौर पर ग्रामीण महिलाओं की जिम्मेदारियों और समाज की उम्मीदों को चुनौतीपूर्ण मानती हैं।

होप का कहना है कि वह अपने वीडियो में गांव की सिर्फ खूबसूरत तस्वीर नहीं दिखाना चाहतीं। वह भारत की खूबसूरती, रिश्तों की गर्माहट और यहां की असली मुश्किलों, दोनों को लोगों के सामने रखना चाहती हैं। यही अमेरिका से बिहार तक का उनका सफर खास बनाता है।