
Salary Hike Tips: नौकरी में कई साल बिताने के बाद भी अगर सैलरी उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ रही है, तो वजह सिर्फ कंपनी या बॉस नहीं हो सकते। कई बार करियर को लेकर अपनाई गई स्ट्रेटजी भी कमाई की रफ्तार तय करती है। 15 साल के प्रोफेशनल अनुभव वाले क्षितिज कुमार ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में ऐसी ही पांच आदतों के बारे में बताया है, जो कर्मचारियों के करियर ग्रोथ में रुकावट बन सकती हैं।
क्षितिज कुमार ने वीडियो में बताया कि, लंबे समय तक एक ही कंपनी में काम करना अपने आप में गलत नहीं है, लेकिन अगर इस दौरान जिम्मेदारी, भूमिका और सीखने के मौके नहीं बढ़ रहे हैं, तो करियर ठहर सकता है। इसलिए समय-समय पर यह देखना जरूरी है कि मौजूदा नौकरी आपकी मार्केट वैल्यू बढ़ा रही है या नहीं।
आज के नौकरी बाजार में डिग्री के साथ-साथ काम से जुड़ी स्किल्स भी अहम हैं। टेक्नोलॉजी और काम करने के तरीके लगातार बदल रहे हैं। ऐसे में अपने फील्ड की नई स्किल सीखना और उन्हें काम में इस्तेमाल करना कमाई बढ़ाने के लिए उपयोगी हो सकता है।
ये भी पढ़ें- US Work Culture: अमेरिका में 9 से 5 का मतलब क्या सच में सिर्फ 9 से 5 है? भारतीय महिला ने बताया सच
कई कर्मचारी बेहतर अवसर मिलने के बावजूद सिर्फ बदलाव के डर से मौजूदा नौकरी में बने रहते हैं। क्षितिज कुमार का कहना है कि अगर नई भूमिका में बेहतर जिम्मेदारी, सीखने का मौका और वेतन मिल रहा हो, तो नौकरी बदलने के विकल्प पर विचार किया जा सकता है। हालांकि सिर्फ ज्यादा पैसों के लिए बिना रिसर्च के नौकरी बदलना भी सही रणनीति नहीं है।
करियर में प्रोफेशनल कनेक्शंस भी इंपोर्टेंट होते हैं। अपने क्षेत्र के लोगों से संपर्क बनाए रखना, अच्छे काम के जरिए पहचान बनाना और सही समय पर अवसरों की जानकारी हासिल करना नौकरी खोजने में मदद कर सकता है। नीचे देखें वायरल वीडियो-
क्षितिज कुमार ने पांचवीं गलती के तौर पर कंफर्ट जोन में फंसे रहने को बताया। लंबे समय तक वही काम और वही जिम्मेदारियां निभाने से सीखने की रफ्तार कम हो सकती है। इसलिए समय-समय पर नई जिम्मेदारी, प्रोजेक्ट या भूमिका लेने की कोशिश करना करियर के लिए उपयोगी हो सकता है। सीधी बात यह है कि सैलरी बढ़ाने के लिए सिर्फ सालाना अप्रेजल का इंतजार करना काफी नहीं। नई स्किल, बेहतर नेटवर्क, सही अवसर और लगातार करियर ग्रोथ पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है।
ये भी पढ़ें- रात 9:30 बजे Google Meet पर बुलाया, 5 मिनट बाद पूरी टीम बाहर! Reddit पोस्ट में कर्मचारी का दावा
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।