US Bank India Layoff Viral Reddit Post: रात में अचानक Google Meet का बुलावा और सिर्फ 5 मिनट में पूरी टीम की नौकरी जाने का दावा। US बैंक की भारतीय टीम के साथ क्या हुआ? Reddit पोस्ट में खुलासा। देखें
Viral Reddit Post: एक कर्मचारी के मुताबिक, शाम की शिफ्ट के दौरान अचानक हुई एक छोटी-सी ऑनलाइन मीटिंग में पूरी भारतीय कस्टमर सपोर्ट टीम को नौकरी से हटाए जाने की जानकारी दी गई। कर्मचारी ने Reddit पर दावा किया कि करीब 80 लोग एक साथ प्रभावित हुए। यह पोस्ट 15 सितंबर 2026 को शेयर की गई थी और इसके बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर काफी चर्चा हुई।
घर से काम करने को कहा, फिर रात में आया अचानक मीटिंग का बुलावा
Reddit पोस्ट के अनुसार, संबंधित कर्मचारी एक अमेरिकी बैंक के कस्टमर सपोर्ट ऑपरेशन में काम करता था। उस दिन कर्मचारियों को कथित तौर पर ऑपरेशनल कारणों से घर से काम करने को कहा गया था। कर्मचारी की शिफ्ट शाम 6:30 बजे शुरू हुई। रात करीब 9:30 बजे पूरी टीम को Google Meet पर बुलाया गया। पोस्ट करने वाले कर्मचारी का कहना है कि मीटिंग करीब 5 मिनट चली और इसी दौरान पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम को हटाए जाने की जानकारी दी गई। कर्मचारी ने लिखा कि एक साथ 80 लोगों की नौकरी जाने का असर 80 परिवारों पर पड़ा है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस Reddit दावे की स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है। नीचे देखें वायरल रेडिट पोस्ट-
ये भी पढ़ें- ऑफिस पहुंचते ही लिखो Reached, 7 बजे से पहले छुट्टी नहीं... मैनेजर से परेशान कर्मचारी का Reddit Post Viral
नौकरी जाने की वजह पर भी उठे सवाल
सोशल मीडिया पर लोगों ने कर्मचारी से पूछा कि कंपनी ने छंटनी की वजह क्या बताई। कर्मचारी के मुताबिक, प्रबंधन ने कहा कि भारतीय टीम से उम्मीद के मुताबिक काम का नतीजा नहीं मिल रहा था। हालांकि, कर्मचारी ने इस वजह पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि अमेरिकी शिफ्ट में कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर ज्यादा थी और काम के दौरान एक्स्ट्रा खाली समय भी मिलता था।
ये भी पढ़ें- ₹17 लाख का जॉब ऑफर मिला, फिर इस शख्स ने ऐसे बढ़वा ली सैलरी, हाथ आया ₹23 लाख का पैकेज
नए कर्मचारियों को Severance नहीं मिलने का दावा
जब Reddit यूजर्स ने पूछा कि क्या कर्मचारियों को Severance Package (आर्थिक मुआवजा) मिला, तो पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि नए कर्मचारियों को कोई Severance (आर्थिक मुआवजा) नहीं दिया गया। उनके मुताबिक, करीब एक साल काम कर चुके कर्मचारियों के लिए हर साल की सेवा के बदले 15 दिन की सैलरी देने की बात कही गई।
