AAI ने निकाली 596 पदों पर भर्ती, यहां देखिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया और लास्ट डेट

Published : Jan 06, 2023, 05:05 PM IST
AAI ने निकाली 596 पदों पर भर्ती, यहां देखिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया और लास्ट डेट

सार

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण GATE 2020/GATE 2021/GATE 2022 के माध्यम से एक्जीक्यूटिव पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य GATE 2020/GATE 2021/GATE 2022 के माध्यम से एक्जीक्यूटिव ऑफिसर्स के 596 खाली पदों को भरना है।

करियर डेस्क। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण यानी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Airports Authority of India) GATE 2020/GATE 2021/GATE 2022 के माध्यम से कार्यकारी पदों यानी एग्जीक्यूटिव पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। यह आवेदन प्रक्रिया पहले से चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 21 जनवरी 2023 है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण GATE 2020/GATE 2021/GATE 2022 के माध्यम से एक्जीक्यूटिव पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य GATE 2020/GATE 2021/GATE 2022 के माध्यम से एक्जीक्यूटिव ऑफिसर्स के 596 खाली पदों को भरना है।

योग्य एवं इच्छुक आवेदक सीधे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट कैंपेन का उद्देश्य GATE 2020/GATE 2021/GATE 2022 के माध्यम से कार्यकारी अधिकारियों की 596 रिक्तियों को भरना है। विभिन्न पदों पर वैकेंसी की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।  

  • जूनियर एक्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स)- 440 पद 
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग- इलेक्ट्रिकल)- 84 पद 
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग- सिविल)- 62 पद 
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर)- 10 पद 

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 21 जनवरी 2023 को 27 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने वाले आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपए की ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी। हालांकि, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी/महिला उम्मीदवारों को इस फीस पेमेंट से छूट दी गई है। 

 

एएआई भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें- 

  • उम्मीदवार एएआई यानी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero को ओपन करें। 
  • इसके बाद वे वेबसाइट के होमपेज पर करियर सेगमेंट टैब पर टैप करें। 
  • अब "गेट 2020/गेट 2021/गेट2022 के माध्यम से कार्यकारी अधिकारियों की भर्ती" के ऑप्शन के खिलाफ पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आगे बढ़ने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस शुरू करें। 
  • उम्मीदवार यहां सभी जरूरी डिटेल्स अपलोड करें। 
  • उम्मीदवार यहां अपनी केटेगरी के हिसाब से आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • आगे के संदर्भों के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी सहेज कर रखें। 

खबरें और भी हैं..

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें  

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल  

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?