
मिग-21 बाइसन से साल 2019 में पाकिस्तान के आधुनिक F-16 को मार गिराकर इतिहास रचने वाले ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान अब कर्मिशियल पायलेट की भूमिका में नजर आएंगे। भारतीय वायु सेना (IAF) में 20 साल से ज्यादा गुजारने वाले अभिनंदन गोवा की रीजनल एयरलाइन FLY91 में बतौर पायलट शामिल हुए हैं। रिपोर्ट की मानें, तो वह अगस्त से एयरलाइन के साथ जुड़ चुके हैं। अभिनंदन की अब कर्मिशियल पायलेट सैलरी को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं। आइए जानते हैं कि एक कमर्शियल पायलट की सैलरी और एक अनुभवी सैन्य पायलट की कमाई में कितना अंतर हो सकता है।
अभिनंदन की वर्तमान की कमाई के बारे में सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन इसका अनुमान लगाया जा सकता है। उनकी सैलरी कई चीजों जैसे पद, विमान का प्रकार, अनुभव, उड़ान के घंटे और कंपनी की पे-स्ट्रक्चर पर निर्भर करता हैभारत में कमर्शियल पायलट की कमाई पद और अनुभव के साथ बदल जाती है। जानिए कमर्शियल पायल की अनुमानित सैलरी के बारे में।
Economic Times की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक Air India और Air India Express ने 2026 में पायलटों की सैलरी में 9–15% बढ़ोतरी की। वहीं एविएशन स्पेसफिक सोर्स में भी पायलेट की अनुमानित सैलरी के बारे में जानकारी दी गई है।
और पढ़ें: Career Tips: करियर में आगे बढ़ने के 9 ‘शेडी’ कॉर्पोरेट मूव्स, रिक्रूटर ने बताया तरीका
FLY91 की पुरानी भर्ती संबंधी जानकारी AFM में ATR 72-600 पायलटों के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार सैलरी स्ट्रक्चर दिया गया था।
फाइटर पायलट का अनुभव कमर्शियल एविएशन से काफी अलग होता है। एयरफोर्स में पायलट फाइटर जेट और सैन्य अभियानों के लिए ट्रेन होते हैं, जबकि कमर्शियल पायलट पैसिंजर को सुरक्षित तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालते हैं। इसके लिए अलग से ट्रेनिंग की जरूरत पड़ती है।
और पढ़ें: New York AI Ban: 6 लाख छात्रों के लिए AI बंद...क्या बच्चों को AI से दूर रखना सही फैसला?
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।