AISSEE 2022: सैनिक स्कूल ने जारी किया 6वीं क्लास का रिवाइज्ड रिजल्, जानें एडिमिशन के लिए क्या है प्रोसेस

Published : Mar 14, 2022, 11:36 AM IST
AISSEE 2022: सैनिक स्कूल ने जारी किया 6वीं क्लास का रिवाइज्ड रिजल्, जानें एडिमिशन के लिए क्या है प्रोसेस

सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों द्वारा लिंग, कैटेगरी और फाइनल आंसर की के संशोधन के लिए प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद संशोधित रिजल्‍ट जारी किया है। बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) 2022 का रिजल्ट  पहले ही जारी कर दिया था।

करियर डेस्क. ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE 2022) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। ये रिजल्ट 6th क्लास में एडमिशन के लिए हुए प्रवेश परीक्षा का है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों द्वारा लिंग, कैटेगरी और फाइनल आंसर की के संशोधन के लिए प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद संशोधित रिजल्‍ट जारी किया है। बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) 2022 का रिजल्ट  पहले ही जारी कर दिया था। NTA ने 9 जनवरी को कक्षा 6 और 9 का रिजल्ट जारी किया था।

इसे भी पढ़ें- Job Alert: 18 से 25 साल के कैंडिडेट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, नेवी में निकली 1531 पदों के लिए भर्ती

स्टूडेंट्स ऐसे देखें अपना रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर विजिट करें।
यहां होमपेज पर AISSEE 2022- NTA Score वाले टैब पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज ओपन होगा। यहां स्टूडेंट्स अपनी लॉगिन डिटेल्स भरें
लॉगिन डिटेल्स भरने के बाद सब्मिट के बटन पर क्लिक करें। 
अब आफका रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगा और इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

देश के 167 शहरों में हुए थे एग्जाम
AISSEE 2022 का आयोजन NTA द्वारा 9 जनवरी, 2022 को भारत भर के 167 शहरों में स्थित 360 केंद्रों पर पेपर और पेन मोड में किया गया था। AISSEE का आयोजन देश के 33 सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए किया गया था।

इसे भी पढ़ें- Job Alert: ESIC में निकली भर्ती, जानें सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर की पोस्ट के लिए कैसे करें अप्लाई

क्या है आगे की प्रोसेस
प्रवेश परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स को सैनिक स्कूल सोसायटी द्वारा निर्धारित काउंसलिंग नियमों के अनुसार सैनिक स्कूलों में एडमिशन दिया जाएगा। NTA के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, "काउंसलिंग के लिए आमंत्रित कैंडिडेट्स द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले पात्रता मानदंड, स्व-घोषणा और अन्य दस्तावेजों को प्रवेश प्रक्रिया के बाद के सैनिक स्कूल सोसायटी द्वारा सत्यापित किया जाएगा।"

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर